*779 पुरुष, 436 महिलाएं, 3 ट्रांसजेंडर और 23 खेल कोटा से चयनित दारोगा मजबूत करेंगे बिहार की कानून व्यवस्था*

रविंद्र कुमार,संपादक/राजगीर (नालंदा)/ 13 दिसंबर 2025 :: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार पुलिस अकादमी में 2023 बैच के 1218 प्रशिक्षु पुलिस सब-इंस्पेक्टरों (PSI) के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम नीतीश कुमार ने परेड की सलामी ली।
इस बैच की सबसे बड़ी पहचान इसकी विविधता और प्रतिनिधित्व है। कुल 1218 प्रशिक्षुओं में 779 पुरुष, 436 महिलाएं, 3 ट्रांसजेंडर और 23 खेल कोटा से चयनित दारोगा शामिल हैं। इसके अलावा 4 प्रशिक्षु झारखंड कैडर के भी हैं। इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं और ट्रांसजेंडर प्रशिक्षुओं की भागीदारी बिहार पुलिस में बदलते सामाजिक मिज़ाज और सशक्तिकरण की तस्वीर पेश करेगी। यह महज़ भर्ती नहीं, बल्कि सिस्टम में बराबरी की मज़बूत दस्तक भी है.
सीएम ने कहा, “समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार में कानून का राज है। इनके पदस्थापन से व्यवस्था और मजबूत होगी।”

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने अंकित कुमार को पिस्टल और बैटल से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने रूपेश कुमार को तलवार दी और बेस्ट परेड कमांडर का अवॉर्ड मीना कुमारी को दिया.

नीतीश ने सभी नवनियुक्त PSI के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे,”।

यह तीन साल का कठिन प्रशिक्षण बैच आधुनिक तकनीक, साइबर क्राइम जांच और जनमित्र पुलिसिंग पर केंद्रित था। पिछले साल की तुलना में अपराध दर 15% घटी है, और ये नए अधिकारी इसे और सुधारेंगे.
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार समेत वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सीएम ने अकादमी के विस्तार कार्यों का भी निरीक्षण किया। यह आयोजन बिहार पुलिस के सशक्तिकरण का प्रतीक है।
#नीतीश_कुमार #PSI_दीक्षांत_परेड #बिहार_पुलिस_अकादमी #महिला_PSI #कानून_व्यवस्था_बिहार #राजगीर_न्यूज #सुशासन #सम्राटचौधरी #श्रवणकुमार #विजयकुमारचौधरी #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
