*चंबा (हिमाचल) की ज्योति नाथ के स्टॉल पर मिनिएचर पेंटिंग्स ने लूटा पटना वीडियो का दिल*

रविंद्र कुमार,संपादक/पटना/13 दिसंबर 2025 :: एसोसिएशन फॉर कंजर्वेशन एंड टूरिज्म ने पटना सिटी सेंटर मॉल में 7 वें हिमालयन ऑरेंज टूरिज्म फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय फेस्टिवल का उद्घाटन 11 दिसंबर को किया गया, जिसमे सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और विकास वैभव IPS जैसे अतिथियों ने उद्घाटन में भाग लिया।
हिमालयन ऑरेंज टूरिज्म फेस्टिवल का आज अंतिम दिन है. यदि किसी कारण बस आप इस फेस्टिवल में नहीं जा पाए हैं तो आज जाकर के जरूर देख लीजिए.

इसमें 200 से अधिक किसान और संतरा उत्पादक भाग लें रहे हैं. बिहार में अपनी तरह का यह पहला आयोजन है, जो हिमालयी क्षेत्रों के किसानों, कारीगरों और महिला समूहों को एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आर्थिक मंच प्रदान कर रहा हैं.

पिछले तीन दिनों से राजधानी पटना हिमालयी रंगों से गुलजार हैं। सिटी सेंटर मॉल में चल रहे 7वें हिमालयन ऑरेंज टूरिज्म फेस्टिवल में पारंपरिक भेष-भूषा में सजे हिमालयी ग्रामीणों ने संतरे, हस्तशिल्प, व्यंजन और चंबा पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया।

गुरुवार से शुरू यह एशिया का सबसे बड़ा ग्रामीण पर्यटन आयोजन आज समापन की ओर है, जिसमें हिमाचल, सिक्किम, अरुणाचल, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, नेपाल और भूटान से 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं।

फेस्टिवल कॉर्डिनेटर राज बासु ने बताया, “संतरा सिर्फ फल नहीं, हमारी विरासत और संस्कृति का प्रतीक है। सिक्किम का GI-टैग संतरा यहां विशेष आकर्षण है।”

अब तक कोलकाता में होने वाला यह फेस्टिवल पहली बार बिहार में आयोजित हुआ, जिससे स्थानीय पर्यटन को नई गति मिलेगी। चंबा (हिमाचल) की ज्योति नाथ के स्टॉल पर मिनिएचर पेंटिंग्स—कहानी कहती पारंपरिक कलाएं—ने खासी भीड़ जुटाई। 
नाथ ने कहा, “ये पेंटिंग्स गांव की कहानियां बयां करती हैं। पर्यटक सीधे ऑर्डर दे सकते हैं।”50+ स्टॉल्स पर हिमालयी संतरे, टोपियां, कपड़े और व्यंजन बिक रहे हैं। आयोजकों का अनुमान है कि इससे बिहार में ग्रामीण पर्यटन निवेश बढ़ेगा, स्थानीय गाइड्स को रोजगार मिलेगा। यह फेस्टिवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत कर रहा है।
#हिमालयन_ऑरेंज_फेस्टिवल #ग्रामीण_पर्यटन #चंबा_मिनिएचर_पेंटिंग #पटना_सिटी_सेंटर #बिहार_पर्यटन #हिमालयी_संस्कृति #संतरा_फेस्टिवल #गंगाप्रसाद #विकासवैभव #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
