*PSACWA के अध्यक्ष श्यामल अहमद ने 19-21 दिसंबर को होने वाली चेन्नई सम्मेलन की भी जानकारी दी*

रविंद्र कुमार,संपादक/पटना/12 दिसंबर 2025 :: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने बिहार के शिक्षा मंत्री से निजी विद्यालयों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की।
पटना के होटल आम्रपाली में आयोजित प्रेस वार्ता में अहमद ने बताया कि उन्होंने शिष्टमंडल के साथ मंत्री को विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में U-DISE पोर्टल पर नाम सुधार, प्रमोशन, नए एडमिशन जैसी सुविधाओं को स्कूल स्तर पर उपलब्ध कराने; QR कोड जारी करने में आसानी; RTE के तहत पुरानी एंट्री की अनुमति; जन्म तिथि सुधार के लिए स्कूल लेटर पैड मान्यता; प्रोविजनल मान्यता का विस्तार; तथा RTE प्रतिपूर्ति राशि जारी करने जैसी 8 प्रमुख मांगें शामिल हैं।

अहमद ने कहा कि ये बदलाव समय की बचत, शोषण रोकने और सटीक डेटा सुनिश्चित करेंगे।
मंत्री ने सभी बिंदुओं पर चर्चा कर अति शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

अहमद ने 14वें राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी भी दी, जो 19-21 दिसंबर को चेन्नई के होटल हॉलिडे इन में होगा। इसमें देशभर से 300 शिक्षाविद भाग लेंगे। इस बीच, एक्यूरेट एजुकेशन के डायरेक्टर सोम शेखर ने PSACWA से जुड़े 500 स्कूलों में सैटेलाइट डिजिटल के जरिए इंटरनेट-रहित क्षेत्रों में पढ़ाई शुरू करने की योजना बताई।

शेखर और श्वेता विलियम ने कहा, “इससे ग्रामीण बच्चे शहरों से पीछे नहीं रहेंगे।”

#PSACWA #निजी_स्कूल_समस्याएं #RTE_बिहार #शिक्षा_मंत्री_बिहार #U_DISE #बिहार_शिक्षा #चेन्नई_सम्मेलन #सोमशेखर #श्वेताविलियम #सैयदशमायलअहमद
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
