*कूड़े से किताबों तक की यात्रा :: लाडो की पाठशाला के बच्चों ने मनाई अपनी पहली दिवाली*

रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना /22 अक्टूबर 2025 :: इस दिवाली का जश्न झुग्गी-झोपड़ियों के उन बच्चों के लिए अनमोल साबित हुआ, जो कभी त्योहारों की चमक से दूर थे। लाडो बानी फैंस क्लब ट्रस्ट और लाडो की पाठशाला की पहल ने इन वंचित बच्चों को नई उम्मीद की रोशनी दी। कूड़े के ढेरों से निकलकर किताबों की दुनिया में कदम रखने वाले इन बच्चों ने पहली बार ट्रस्ट की प्रेरणा स्रोत लाडो बानी पटेल के घर पर दीपावली मनाई।

ट्रस्ट की अध्यक्ष रागिनी पटेल ने बताया, “हमारे लिए यह दिवाली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि इन बच्चों के जीवन में नई उम्मीद और खुशी लाने का अवसर थी। बच्चों को नए कपड़े दिए गए, मिठाइयाँ और स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। उन्होंने पहली बार पिज्जा का स्वाद चखा और आतिशबाज़ी का आनंद लिया। उनके चेहरों की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार थी।
लाडो की पाठशाला, ट्रस्ट की एक विशेष पहल है, जो झुग्गी-बस्ती के बच्चों को शिक्षा और संस्कार की राह पर आगे बढ़ा रही है। रागिनी पटेल ने बताया कि अब ये बच्चे आत्मविश्वास से पढ़ते-लिखते हैं और समाज में अपनी पहचान बना रहे हैं।

भविष्य में लाडो बानी फैंस क्लब ट्रस्ट की योजना इन बच्चों के लिए एक स्थायी विद्यालय स्थापित करने की है, जिसे ‘लाडो की पाठशाला’ नाम दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का अवसर मिल सके।

लाडो बानी फैंस क्लब ट्रस्ट का यह प्रयास समाज के वंचित बच्चों के जीवन में नई रोशनी और खुशियाँ भरने की दिशा में सराहनीय कदम है।यह प्रयास समाज के हाशिए पर जी रहे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कदम है। ट्रस्ट की यह पहल न केवल शिक्षा दे रही है, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

#लाडो_की_पाठशाला #दिवाली_विशेष #बच्चों_की_खुशी #शिक्षा_की_रोशनी #लाडो_बानी_ट्रस्ट #वंचित_बच्चे #सामाजिक_सेवा #दिवाली_2025 #झुग्गी_से_स्कूल
#सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीNovember 17, 2026*जनता दल (यूनाइटेड) संगठन विस्तार: श्री राजीव रंजन प्रसाद को मिली पार्टी में बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी*
अध्यात्मNovember 15, 2026*पश्चिम बंगाल के बैरकपुर स्थित भाटपारा में आयोजित छठ पूजा समारोह में भोजपुरी गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी गायिकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया*
सम्मानNovember 15, 2026*छठ महापर्व की खुशियाँ हुईं दुगुनी: कदमकुआँ में इनर व्हील क्लब ने छठ व्रतियों के बीच की आवश्यक सामग्रियों की सहायता*
सम्मानNovember 13, 2026*लोक आस्था का सम्मान: ‘नई दिशा परिवार’ ने पटना सिटी में 51 छठ व्रतियों का किया भव्य अभिनंदन*
