*नीतीश के चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं और सभी वर्गों के लोग शामिल हो रहे*

रविन्द्र कुमार, संपादक /सिवान /22 अक्टूबर 2025 :: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज जिले के कटेया तथा मांझा एवं सिवान जिले के पचरूखी के बड़कागांव तथा रघुनाथपुर के राजपुर में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया.
इन चुनावी सभाओं में भोरे विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री सुनील कुमार, कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, हथुआ विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री रामसेवक सिंह, बरौली विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री मंजीत सिंह,

गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री सुभाष सिंह, बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री मिथिलेश तिवारी, बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री इन्द्रदेव पटेल, गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री देवेश कांत सिंह,

महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री हेमनारायण साह, दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री कर्णजीत सिंह, रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री विकास कुमार सिंह, सीवान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री मंगल पाण्डेय, जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री भीष्म कुशवाहा तथा दरौली (अ॰जा॰) विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (आर॰) प्रत्याशी श्री विष्णुदेव पासवान को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।

नीतीश कुमार ने जनसभा में आए हुए मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में काम किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। हम लगातार 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। बिहार इतना आगे बढ़ेगा कि देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों में शुमार होगा।

इस चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं और सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे। नीतीश ने समर्थन के लिए जनता को धन्यवाद दिया। यह सभाएं बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

#नीतीश_कुमार #एनडीए_चुनावी_सभाएं #गोपालगंज_सिवान #बिहार_चुनाव2025 #जदयू_भाजपा #विकास_के_वायदे #एनडीए_प्रत्याशी #बिहार_विकास
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
