*सरकार की गलत नीतियों के कारण शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण झेल रहे संविदाकर्मियों और जीविका दीदियों के लिए के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने वाली तेजस्वी प्रसाद यादव ने ऐतिहासिक घोषणा की* 
पटना/ 22 अक्टूबर 2025 :: नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार निक्कमी और भ्रष्ट सरकार है। लगातार सरकार के द्वारा जीविका दीदियों का शोषण किया जा रहा है। क्या बिहार में हमारी सरकार बनेगी तो जीविका दीदियों के साथ न्याय किया जाएगा ।
हमारे द्वारा की गई घोषणा की हमारी सरकार बनने पर माई-बहिन मान योजना लागू किया जाएगा। हमारे द्वारा की गई घोषणा की देखा-देखी चुनाव के वक्त इन्होंने लोन के तौर पर 10 हज़ार रुपये चुनावी रिश्वत दी है । गृहमंत्री अमित शाह ने दो दिन पहले कहा कि 10 हज़ार रुपये लोन की सीड फंडिंग है। और यह पैसा लोन का है।
तेजस्वी प्रसाद यादव ने जीविका में काम करने वाली महिलाओं के लिए प्रमुख घोषणाएं की है जिसमें जीविका CMs (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई कर उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर उनके वेतन को तीस हजार प्रतिमाह दिया जाएगा।
जीविका समूह की दीदियों द्वारा लिए गए लोन के सूद को माफ़ किया जायेगा।
जीविका समूह की दीदियों को दो वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।

जीविका समूह की दीदियों को अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रति माह दो हजार रुपया भत्ता दिया जाएगा।
जीविका कैडरों का पांच लाख तक का बीमा कराया जाएगा। CLF, VO एव समूह के अध्यक्ष एव कोषाध्यक्ष को भी मानदेय दिया जाएगा।
माई बहिन मान योजना के तहत प्रतिमाह ढाई हजार, सालाना तीस हजार और पांच साल में डेढ़ लाख रुपए महागठबंधन की सरकार देगी।

इन्होंने कहा कि 𝐁𝐄𝐓𝐈 योजना और 𝐌𝐀𝐀 योजना लायेंगे। जब से बेटियां पैदा होंगी तब से लेकर उनके इनकम तक की व्यवस्था की जाएगी। मकान, अन्न और आमदमी की व्यवस्था माँओं के लिए कराई जाएगी।
तेजस्वी ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियाँ तथा प्रदेश के सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा। बिहार के विभिन्न विभागों में बेल्ट्रोन जैसी विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से संविदा पर काम कर रहे सभी संविदाकर्मियों को परमानेंट करेंगे।

शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण झेल रहे संविदाकर्मियों को अब एक झटके में स्थायी किया जाएगा। बिहार में संविदा कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है और उनके वेतन में से 18% जीएसटी भी काटे जा रहे हैं ,जो सरकार के कर्मचारी हैं उन्हें संविदाकर्मी कह कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।
इन्होंने कहा कि कुछ भ्रष्ट अधिकारी कमीशन खाने के लिए संविदा पर बहाली करते है, ताकि बहाली करने वाली कंपनियों से कमीशन खाते रहे।
इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद श्री संजय यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो नवल किशोर यादव, पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, सारिका पासवान, मधु मंजरी, प्रदेश महासचिव मुख्यालय मुकुंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
#राजद #लालूप्रसादयादव #तेजस्वीयादव #राबड़ीदेवी #मंगनीलालमंडल #अब्दुलबारीसिद्दिकी #डाॅ0उर्मिलाठाकुर #रणविजयसाहू #शक्तिसिंहयादव #सुरेंद्रप्रसादयादव #अभयकुशवाहा #संजययादव #शिवानंदतिवारी #एजाजअहमद #उदयनारायणचौधरी #वृषिणपटेल #डाॅ0तनवीरहसन #आलोककुमारमेहता #मधुमंजरी
#सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
समाचारSeptember 28, 2026*भारतीय संगीत की शाश्वत पहचान लता मंगेशकर: चार पीढ़ियों का सफर, 36 भाषाएं और सुरों की कालजयी विरासत*
राजनीतीSeptember 28, 2026*बिहार में कानून-व्यवस्था पर NDA में जुबानी जंग: चिराग पासवान के बयान पर JDU का पलटवार, कहा— ‘नीतीश मॉडल’ पर ही काम कर रही सरकार*
सम्मानSeptember 28, 2026*सर्जापुरा में लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन:लायन पूजा चंद्रा तीसरी बार चुनी गईं अध्यक्ष*
