*”श्रेष्ठ भारत मिशन” संस्था ने “माँ का अपप्रधानमंत्री की माता का अपमान बिहार की सभी माताओं और बेटियों का अपमान है,हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं- डॉ. बिहारी भैया*

रविंद्र कुमार, संपादक/पटना/08 सितम्बर 2025 ::दरभंगा में कांग्रेस-राजद की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ मंच से अभद्र टिप्पणी की गई, जिसके बाद सियासी तापमान बहुत तेज हो गया। आरोप है कि यह टिप्पणी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के इशारे पर हुई। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक पर हुई, जिसमें कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता रफीक रिजवी उर्फ राजा द्वारा यह आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

इसके विरोध में 04 सितंबर को बिहार बंद का भी आयोजन किया गया था…कई समाजिक संगठनों द्वारा लगातार प्रधानमंत्री मोदी के माता को अपशब्द कहे जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है.

इस क्रम में श्रेष्ठ भारत मिशन ने प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में आंदोलन का बिगुल फूँक दिया है।इस दौरान श्रेष्ठ भारत मिशन के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने हाथों में “मां” लिखा हुआ पट्टी लेकर पटना की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते दिखलाइ पड़े.

इसी क्रम में रविवार क़ो मातृशक्ति बहन कल्याणी बरनवाल, डॉ. सुनीता केशरी, सुरभि बरनवाल एवं कोमल बरनवाल के नेतृत्व में बिहारी भाइयों के साथ आक्रोश रैली पटना के कदमकुआं की मुख्य सड़कों पर निकाली गई.

रैली में शामिल वक्ताओं ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस अपमान का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
इस दौरान डॉ.विनय बिहारी भइया ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बिहार की माताओं और बेटियों का अपमान है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

रैली में मुख्य रूप से सुधांशु सम्राट, राकेश सिंह, संजय सिंह, योगेश जी , रविन्द्र गोस्वामी , बबलू जी, संजय बरनवाल, विजय सिंह , प्रो. अभिषेक सिंह, बलमा बिहारी , विजय कुमार, अधिवक्ता वशिष्ठ जी, डॉ. अशोक कुमार, नवीन सिंह, डॉ. बिहारी भैया, धनंजय सिंह, डॉ. अजय प्रकाश, उपेंद्र सिंह, बिनोद सिंह , प्रो.सतेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह , सर्वेश सिंह, ई. अनिल सिंह, निखिल बरनवाल, अमरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रभात जी, कई वरिष्ठ शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
#श्रेष्ठभारतमिशन #फ्रेंड्सऑफबिहारीभैया #डॉबिहारीभैया #डॉशांतिसिंह #डारामजीसिंह #प्रोरासबिहारीसिंह #नवीनसिंह #कल्याणीबरनवाल #सुरभिकुमारी #बलमबिहारी #प्रोअमितसिंह #प्रोचंदेश्वरयादव #अजीतसिंह #गौरवअग्रवाल #डॉअजयप्रकाश
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
