*बच्चे देश का भविष्य है और महिलाएं देश की ताकत, उनके लिये कुछ करके मुझे परम संतोष की अनुभूति होती है-पूजा चन्द्रा*

बैंगलोर /12 मई 2025 :: सम्मान और प्यार किसी भी व्यक्ति की उपलब्धियों की नींव पर टिके उसके व्यक्तित्व के मजबूत स्तंभ होते हैं।
सम्मान यूँ ही नहीं मिलता, उसे अपने कर्मों से अर्जित करना पड़ता है और जब कर्म अच्छे हों, तो वह सम्मान अपने आप मिलने लगता है। 
आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही व्यक्तित्व की धनी महिला पूजा चंद्रा की , जो पेशे से एक सफल बिजनेस वीमेन हैं और साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी गहराई से जुड़ी हुई हैं।
वे हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है ।जब भी किसी को उनकी जरूरत होती है, वे तत्पर मिलती हैं।

कोरोना काल जैसे संकट के समय में भी ये बिना झिझक ,बिना डरे, निडर होकर अपना योगदान देती रहीं और गरीबों की मदद के लिये हर संभव सहायता के लिए आगे आईं ।
पूजा चंद्रा एक प्रेरणादायक व्यवसायी हैं, जिन्होंने न केवल उद्यमिता में सफलता प्राप्त की है, बल्कि समाज सेवा को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया है।

वो टेक्जेनिथ सॉल्यूशन की संस्थापक और स्वामिनी हैं, जो बेंगलुरु, भारत की एक अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी है। पूजा ने टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में अपनी कंपनी को एक सम्मानित नाम बनाकर एक सफल व्यवसायी के रूप में खुद को स्थापित किया है।

व्यवसायिक व्यस्तताओं के बावजूद पूजा जी समाज सेवा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा मानती हैं।
पूजा ने समाज सेवा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे लायंस क्लब की सक्रिय सदस्य रही हैं और दो वर्षों तक इसकी प्रदेश अध्यक्ष रहीं, साथ ही 2019 में सचिव का दायित्व भी निभाया।

बिहार से बैगलुरु जैसे महानगर में जाकर, वहां रहकर वहां के लोगो के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाना, लोगो के दिलों में घर करना, एक महिला के लिए आसान नहीं था, लेकिन पूजा जी जैसी जुझारू महिला अपने हौंसले की बदौलत मुश्किल सफऱ को आसान बनाकर सफलता की सीढ़ी एक-एक कर चढ़ती गयी. निसंदेह यह एक सराहनीय उपलब्धि है, जो उनके नेतृत्व कौशल और समाज सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्त,पूजा कदम कर्नाटक नामक एक गैर-लाभकारी संगठन की भी प्रदेश अध्यक्ष हैं, जो वंचित बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करता है।पूजा की एक और उल्लेखनीय उपलब्धि ‘नम्मा कैफे’ की स्थापना है, जिसकी बेंगलुरु में दो शाखाएँ हैं। नम्मा कैफे’
एक सामाजिक संस्था के रूप में भी कार्य करता है,गरीब और जरूरत मंद महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
पेशे से आईटी मैंनेजर रुपेश चंद्रा की पत्नी और दो बच्चों की माँ पूजा चंद्रा के अनुसार बच्चे देश का भविष्य है और महिलाएं देश की ताकत, उनके लिये कुछ करके मुझे परम संतोष की अनुभूति होती है.

उद्यम,समाज सेवा और परोपकार की प्रतिमूर्ति हैं पूजा चन्द्रा. महिलाओं और बच्चों के प्रति उनका योगदान सराहनीय हैँ और इनकी यही खूबी इन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
पूजा चंद्रा महिलाओं और उद्यमियों के लिए एक प्रेरणा हैं, और उनकी उपलब्धियाँ दूसरों को भी अपने सपनों को साकार करने और अपने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती हैं। पूजा जी के अनुसार व्यापार केवल लाभ कमाने का जरिया नहीं,बल्कि समाज को बेहतर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। वह हर महिला को आत्मनिर्भर और जागरूक देखना चाहती हैं।
पूजा चंद्रा जी आज के समय की उन प्रभावशाली महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने न केवल अपने लिए एक राह बनाई, बल्कि औरों के लिए भी रास्ता दिखाया। अंततः हम कह सकते हैँ कि सफलता और सेवा दोनों को एक साथ जीया जा सकता है.
#पूजाचन्द्रा #टेक्जेनिथसॉल्यूशन #रुपेशचंद्रा
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीAugust 18, 2026*बिहार में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में होगा समस्याओं का समाधान*
राजनीतीAugust 18, 2026*’विकसित बिहार’ के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम: MIT मुजफ्फरपुर के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोले JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीAugust 11, 2026*₹144 करोड़ से ₹2,844 करोड़ पहुंचा बिहार का कृषि निर्यात:जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया नीतीश कुमार के विजन का परिणाम*
मनोरंजनAugust 11, 2026*पटना में रंगदर्शकों पर छाया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का जादू: हास्य और व्यंग्य के बीच ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा प्रस्तुत*
