*हिंदी टेलीफिल्म “आख़िर” में आयेंगे नजर अभिनेता हीरो राजन कुमार*

युधिष्ठिर महतो /12 मई 2025 :: हिंदी फिल्म “शहर मसीहा नहीं” और “नमस्ते बिहार” से चर्चित हुए अभिनेता हीरो राजन कुमार अब अपनी अगली फिल्म “आख़िर” के साथ फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशक मिथलेश कांति ने “आख़िर” में हीरो राजन कुमार को भूमियार जाति का लड़का राहुल के रूप में पेश किया है। 
बाल कलाकार के रूप में अपना अभिनय करियर शुरू करने वाले अभिनेता हीरो राजन कुमार के 25 साल के शानदार करियर में रंगमंच, टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक का सफर रहा है और धीरे-धीरे वह एक फिल्ममेकर भी बन चुके हैं।

वह अपने किरदारों और कहानी कहने की गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं।हीरो राजन कुमार हर भूमिका में एक अलग ही असर छोड़ते हैं।

हीरो राजन कुमार अपनी नई फिल्म “द फायर ऑफ मुंगेर” के लिए तैयार हो रहे हैं।जिसे मुंबई के अनुभवी फिल्म डायरेक्टर डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को डॉक्टर पवन अग्रवाल और हीरो राजन कुमार मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

फिल्म को ओमकार फिल्म प्रोडक्शंस प्रेजेंट करेंगे।हीरो राजन कुमार सबसे सहज ऐक्टर हैं, जो विश्व के सेकेंड चार्ली चैपलिन हैं।उनकी स्क्रीन पर जो प्रभाव है, वह बहुत खास है। फिल्म आख़िर में उनका किरदार प्यार, मेधावी छात्र, बलिदान और ताकत का बेहतरीन उदाहरण है। फिल्म के राइटर – डायरेक्टर मिथलेश ‘कान्ति’,कैमरामैन और एडिटर रामजीवन कुमार यादव,कोरियोग्राफर राजन रॉक स्टार्स हैं।
वहीं प्रमुख कलाकार में हीरो राजन कुमार,कल्पश्वनी, सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, सुहेल राणा, विक्टर सिंह, इंद्र मोहन, अब्दुल्ला निज़ामी, कविता कुमारी, मनोज कुमार, आंचल कुमारी, राजन रॉक, वैष्णवी कृतज्ञ, सुरेश महतो सहित अन्य हैं।
फिल्म “आखि़र” के हीरो राजन कुमार का हेयर स्टाइल युवाओ को काफी पसंद आ रहा है।फिल्म में मुंगेर पीर पहाड़ लोकेशन पर हुई शूटिंग बहुत ही शानदार दिखाई देने वाली है।
#हिंदीटेलीफिल्म #आख़िर #हीरोराजनकुमार

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
