*गोरखपुर की कृतिका सिंह बनीं ‘मिस इंडिया’*

युधिष्ठिर महतो /गोरखपुर /01 सितंबर 2025 :: गोरखपुर की प्रतिभाशाली मॉडल कृतिका सिंह ने मिस इंडिया एंड सेलिब्रिटी शो 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस इंडिया’ का खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतिष्ठित आयोजन 30 अगस्त 2025 को गार्ग फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ, जिसमें देशभर से कई प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मिस इंडिया का ताज पहनने से पहले कृतिका ने 27 जुलाई 2025 को आयोजित “मल्लिका-ए-अवध” सौंदर्य प्रतियोगिता में भी विजय हासिल की थी। इन लगातार सफलताओं ने फैशन जगत में कृतिका की पहचान और मजबूत कर दी है।

कृतिका सिंह ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2022 में मॉडलिंग से की थी। कम समय में ही उन्होंने फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना ली है। इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करना उनके करियर का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

प्रतियोगिता के दौरान कृतिका ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित किया और खिताब जीतकर अपने शहर गोरखपुर का नाम रोशन किया।

कृतिका सिंह ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, “यह सम्मान मेरी माँ, गुरुजनों और शुभचिंतकों के बिना संभव नहीं था। मेरा लक्ष्य है कि मैं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करूं।”

फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि कृतिका सिंह की यह उपलब्धि गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

#कृतिकासिंह #मिसइंडिया
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
