*एलआईसी के 69वें स्थापना दिवस पर सम्मानित किये गये हीरो राजन कुमार*

युधिष्ठिर महतो /मुंगेर (बिहार) /02 सितंबर 2025 :: एलआईसी ने विश्वास और गौरव के 69 वर्ष पूरे कर लिए हैं। सोमवार 1 सितम्बर को LIC के स्थापना दिवस पर बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरो राजन कुमार पूर्णेदु मरांडी (चीफ मैनेजर एलआईसी) के हाथो पुष्पगुच्छ और शॉल से सम्मानित किए गए। इस अवसर पर रतन कुमार पोद्दार (डेवलपमेंट ऑफिसर) और माधवनंद झा (असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर सेल्स) भी उपस्थित थे।

हीरो राजन कुमार ने इस शानदार सफलता को हासिल करने के लिए एलआईसी की पूरी टीम की मेहनत की सराहना की और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

हीरो राजन कुमार ने कहा कि एलआईसी की शुरुआत 1956 में हुई थी। तभी से एलआईसी देश के लोगों को अर्थिक सुरक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। एलआईसी के प्रति लोगों का भरोसा बरकरार है।

हिन्दी फिल्म नमस्ते बिहार के हीरो राजन कुमार ने इस अवसर पर अपनी वह देशभक्ति से ओतप्रोत कविता जय हो भी सुनाई।जो उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी पेश की थी.।

बफटा अध्यक्ष हीरो राजन कुमार बिहार के मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर प्रखंड के हैं। यह मुंगेरवासियो, बिहार वासियों और पुरे देश वासियों के लिए प्रेरणा की बात है कि एक छोटे से गांव के युवा ने अपनी परफॉर्मेंस और अपनी कला प्रस्तुति से दुनिया भर मे नाम रौशन किया है। राजन कुमार एक किसान पुत्र हैं मगर उनके चर्चे पूरे जगत मे हैं।

हीरो राजन कुमार 11 सितम्बर 2025 को टोकियो जापान की यात्रा पर निकल जाएंगे।इस मौके पर एलआईसी के अधिकारियों ने उन्हें टोकियो दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह जापान में जाकर भी देश का नाम ऊंचा करें ऐसी हम सबकी कामना है।
#एलआईसी #69वेंस्थापनादिवस #हीरोराजनकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
