*भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की फिल्म ‘पवन की चांदनी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज*

हिमांशु यादव /लखनऊ ( उत्तर प्रदेश)/18 अप्रैल 2025 :: निभा फिल्म्स मगध बिहार के बैनर तले बनी भोजपुरी स्टार पवन सिंह और लुलिया नाम से फेमस निधि झा स्टारर भोजपुरी फिल्म “पवन की चांदनी” का ट्रेलर आज TF फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। 
ट्रेलर की बात करे तो ट्रेलर बहुत बेहतरीन लगा जिसमें पवन सिंह की एंट्री गजब लगी,उनका स्टाइल उनके डायलॉग और फाइट बहुत ही शानदार बाकी गायिकी तो अद्भुत है ही इनकी और वहीं जितना धांसू परफोर्मेंस पवन सिंह का है उसी तरह धांसू परफोर्मेंस निधि झा लुलिया का है बहुत ही लाजवाब केमेस्ट्री है दोनों लोग की। इनके अलावा बाकी के सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से किरदार को जिया है यानी ऐसा लगा ये रील नहीं रियल है।

फिल्म के निर्माता गया राज ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया कि फिल्म की कहानी एक बहुत प्यारे कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसमें आपको प्रेम व नारी के प्रति सम्मान और परिवार के प्रति कर्तव्यों को कैसे निभाया जाता हैं,कुछ इसी तरह का प्यारा ड्रामा देखने को मिलेगा। हमने एक प्रयास किया है बेहतर सिनेमा बनाने की उम्मीद है आप सभी को पसंद आयेगा। जल्द ही हम फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।
फिल्म की मेकिंग बहुत उम्दा तरीके से हुई जिसकी शूटिंग मुंबई और बिहार की खूबसूरत लोकेशन पर की गई है।फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है चन्द्रभूषण मनी ने।

फिल्म का निर्माण निभा फिल्म्स मगध बिहार व राम शर्मा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता गया राज है और विशेष आभार समाजसेवी वीरेंद्र विक्रम सुमन।
फिल्म गीतों को लिखा है अरुण बिहारी, प्रकाश बारूद,विनय निर्मल,राकेश राज व नरेश कुशवाहा ने और संगीत से सजाया है छोटे बाबा, रौशन सिंह ने।

फिल्म का छायांकन किया है देवेंद्र तिवारी ने।फिल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफलोर।
फिल्म में मुख्य भूमिका में पॉवर स्टार पवन सिंह,निधि झा,मंटू सिंह,सौरभ सम्राट,नंदनी सिंह, प्रकाश कुमार,कोमल सिंह आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।
#भोजपुरीफिल्म #पवनकीचांदनी #पवनसिंह #निधिझा#चन्द्रभूषणमनी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीNovember 23, 2026*20 दिसंबर को खारघर में प्रायोजित विराट कायस्थ महासम्मेलन से पहले नवी मुंबई में हलचल तेज: राजनीतिक भागीदारी, इतिहास और महिला सशक्तीकरण पर मंथन*
राजनीतीNovember 22, 2026*समाजवादी धरती पर भगवा नहीं, हरा चलेगा: राजद प्रवक्ता एजाज़ अहमद का पीएम मोदी की सभा पर बड़ा बयान, सम्राट चौधरी व नीतीश कुमार पर भी उठाया प्रश्न*
राजनीतीNovember 21, 2026*सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का महाकुंभ: ‘विराट कायस्थ महासम्मेलन’, नवी मुंबई में जुटेगा वैश्विक कायस्थ समाज*
राजनीतीNovember 19, 2026*’नीतीश सेतु’ निरीक्षण में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कथित अपमान पर सियासत गरम, RJD क़े प्रवक्ता एजाज अहमद ने JDU की चुप्पी पर दागे सवाल*
