*शिक्षकों का सम्मान भारतीय परंपरा और संस्कृति का समादर : नन्द किशोर यादव*

*स्मरण किए गए पूर्व राष्ट्रपति , पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद को दिया गया जीवन उपलब्धि सम्मान*

विजय सिंह /पटना, 02 सितम्बर 2025 :: शिक्षक दिवस के शुभागमन पर आज सामाजिक – सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के तत्वाधान में संगोष्ठी – सह – सम्भाव समारोह का आयोजन बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभागार में सम्पन्न हुआ।

नया समाज गढ़ने वाले आदरणीय शिक्षकों का सम्मान, वस्तुतः भारत की महान परंपरा और संस्कृति का ही समादर है। शिक्षक ही छात्र-छात्राओं को गढ़ते हैं और उन्हें समाज के मूल्यवान नागरिक बनाते हैं। एक गुणी शिक्षक ही चरित्रवान और गुणवान नागरिक तैयार कर सकते हैं। इसीलिए ये हर काल में महान बताए गए हैं।

ये बातें मंगलवार को, सामाजिक-सांस्कृतिक-संस्था ‘नई दिशा परिवार’ के तत्त्वावधान में, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित शिक्षक-सम्मान-समारोह का उद्घाटन करते हुए, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने कही। उन्होंने कहा कि समाज बहुत तेज़ी से बदल रहा है। ऐसे में शिक्षाकों को भी अपनी प्रणाली में परिवर्तन लाना चाहिए।

समारोह की अध्यक्षता बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने की । डा अनिल सुलभ ने कहा कि भारतीय संस्कृति मेन ज्ञान-परंपरा ‘गुरु-परंपरा’ पर आधारित है। विद्यार्थियों को शिक्षा विशाल परिसरों में बने बड़े-बड़े भवन अथवा दीवारें या वातानुकूलित कक्षाएँ नहीं, योग्य और निष्ठावान आचार्यों से प्राप्त होगी। शिक्षक होना, संसार में कुछ भी होने से बड़ा होना है। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी पैर छूकर प्रणाम केवल उनके परिजन अथवा वे करते हैं, जिन्हें उनसे किसी प्रकार के लाभ की आशा होती है। किंतु एक शिक्षक को पैर छूकर प्रणाम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी कर्ते हैं। प्रत्येक शिक्षक को यह सोचना होगा कि वे देश के भविष्य के निर्माता हैं।

पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि बदलते परिवेश में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है ।
सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार शिक्षकों और शिक्षा के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं।

पूर्व कुलपति डॉ. के. सी. सिन्हा ने कहा कि भारत का भविष्य स्वर्णिम है। शिक्षकों का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है ।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, सुपर 30 के संस्थापक डॉ. आनंद कुमार, डॉ. दिवाकर तेजस्वी, राजेश बल्लभ, कमलनयन श्रीवास्तव, उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी ने भी शिक्षकों की महती भूमिका को रेखांकित करते हुए सरकार विजन 2047 के लिए प्राण पन से जुट पड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था के संरक्षक राजेश वल्लभ यादव ने तथा मंच का संचालन संस्था के सचिव राजेश राज ने किया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए 35 शिक्षकों को सम्मानित शॉल, प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बिहार शिक्षा रत्न-2025
(1) अमरजीत कुमार यदुवंशी ( स्माइल क्लासेस)
(2) अरविंद सर ( निदेशक ,अरविंदम क्लासेस )
(3) ऋषभ ( शिक्षाविद एवं डिप्टी कलेक्टर सीतामढ़ी)
(4) डॉ बलराम कुमार (सहायक प्राध्यापक, आर सी कॉलेज, मुजफ्फरपुर )
(5) डॉ प्रियंका कुमारी (सहायक प्राध्यापक, आर सी कॉलेज , मुजफ्फरपुर )
(6) परितोष सर ( केमिस्ट्री क्लासेस)
(7) डॉ मनोज संढवार (सहायक प्राध्यापक, ए न एस कॉलेज,बाढ़ पटना)
(8) सुरज कुमार ( प्रबंधक निदेशक , ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर, पटना)
(9) डॉ मीना कुमारी परिहार ( शिक्षा सेवी,वरिष्ठ कवयित्री)
(10) विष्णु देव लाल दास (वरीय शिक्षक)
(11) अशोक आनंद ( पूर्व प्राचार्य, पटना कॉलेजिएट स्कूल)
(12) शालू कुमारी ( डांस शिक्षिका ,नई दिशा परिवार)
(13) आस्था दीपाली नृत्य प्रशिक्षक
(14) ई० रुपेश सर बेसिक टू हाई लेवल क्लासेज
(15) विष्णु कुमार साह सचिव,कोशी इंस्टीट्यूट,सहरसा
(16) सोनम कुमारी, साइंस शिक्षक, गूगल क्लासेज ,सम्पाचक
(17) जीतेन्द्र कुमार समाज सेवी
****** बिहार विशेष शिक्षा सम्मान -2025*******
1. डॉ.संतोष कुमार (सहायक प्राध्यापक, आर सी कॉलेज , मुजफ्फरपुर )
• बिहार गौरव अवार्ड 2025
1. निशिकांत तिवारी ( निदेशक,सरस्वती शिशु सदन स्कूल,सिवान)
2. कुमार देवांशु ( कॉन्सेप्ट ऑफ केमिस्ट्री एवं सारथी )
3. डॉ सर्वेश कुमार ( एम बी बी एस , पीएमसीएच,पटना)
4. डॉ सत्येंद्र शर्मा (सहायक प्राध्यापक,आर. पी. एम. कॉलेज,पटना सिटी)
5. अजीत सिंह ( रेट्रो मैन ,पटना सिटी)
6. अरुण कुमार ( चैनल प्रमुख,संदेश आपतक )
7. डॉ अनिल कुमार ( प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक,नवादा)
8. डॉ पूजा ( डेंटल सर्जन)
9. डॉ कुमार अभिनव ( न्यूरोसर्जन,पी .एम.सी.एच. पटना)
10. प्रेम कुमार ( पत्रकार)
11. डॉ निखिल रंजन चौधरी (यूरोलोजिस्ट )
12. डॉ पुरूसोतम नारायण मिश्रा ( शिक्षाविद् )
13. डॉ ज्योति प्रकाश डेंटल सर्जन
14. हिमांशु राज श्री ट्रस्ट राज हॉस्पिटल ,पटना
• लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
01 गंगा प्रसाद(पूर्व राज्यपाल,सिक्किम).
#नईदिशापरिवार

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मApril 18, 2026*केरल: ‘लव जिहाद’ और मंदिरों के अधिग्रहण पर विहिप का कड़ा रुख, मिलिंद परांडे ने राज्य सरकार को घेरा*
राजनीतीApril 17, 2026*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके नेतृत्व में बिहार के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की*
राजनीतीApril 16, 2026*सत्ता का फूलों का सेज या कांटों भरा ताज : सम्राट की असली अग्निपरीक्षा*
मनोरंजनApril 15, 2026*एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्किल गैप भरने के लिए सोनू त्यागी ने लॉन्च की ‘एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी’; युवाओं को मिलेगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग*
