रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना/26 फरवरी 2025 :: भोजपुरी जगत में गीतकारों एवं कहानीकारों की बात होती है तो वहाँ अनिल मिश्रा “बेला ” का जिक्र जरूर होता है। अनिल मिश्रा “बेला ” आज भोजपुरी जगत का जाना पहचाना नाम हैं.

अनिल मिश्रा “बेला ” बताते हैं कि जब हम अपने सपने को साकार करने निकले थे, तब लक्ष्य तो पता था परन्तु रास्ते मालूम नहीं थे, रास्ते खुद तलाशने थे. हम मंजिल की तलाश में भटक रहे थे और जिन्दगी निकलती जा रही थी।
ऊपर से छोटी उम्र में जिम्मेदारियों के बोझ सर पर लद गया था. परिवार चलाने के लिये प्राईवेट नौकरी की और लक्ष्य की प्राप्ति के लिये स्टुडियो का चक्कर लगाना शुरू किया, क्योंकि शुरुआत यहीं से होनी थी, अब स्टुडियो का चक्कर लगाना जिन्दगी बन चुका था।
चूकि सिनेमा एल्बम का क्षेत्र मेरे लिए नया था, कोई जानने वाला नहीं था कोई मदद करने वाला नहीं था और कोई रास्ता दिखाने वाला नहीथा, जो कुछ भी करना था वह खुद करना था.मेरे लिए मंजिल आसान नही था.
इसी दरमियान मेरी रौशन जमाल और रविन्द्र कुमार से मुलाकात हुई। वहाँ से एक रास्ता मिला और हम चल पड़े अपनी मंजिल की ओर, मेरे नाम से पहला अलबम आया जो होली का था। जिसके गायक व गायिका अजय पांडे व ममता पांडे थे.

अच्छा लगा एक शुरुआत हो गई थी। तब से आज तक लगातार गाने आ रहें हैं।अब तो महिने में चार से छः गाने रिलीज हो ही जाते हैं।। अभी खुशबू उत्तम , रंजीत शर्मा , नेहा पांडेय,आशुतोष दूबे किशन.से लेकर कई छोटे बड़े गायक मेरा गीत गा रहें है.
अनीश अलबेला, बिपिन मिश्रा, रनधीर सिंह सोनु, प्रेमी प्रकाश के साथ ही और भी बहुत से गायक हैं जो अनिल मिश्र बेला के गीतों को गा रहें हैं।

उसके साथ साथ अनिल मिश्र “बेला” कई फिल्मो का कथा और पटकथा के साथ ही उस फ़िल्म में गीत भी लिख रहें हैं।
जल्द ही आपके शहर के सिनेमाघर में उनके द्वारा लिखित फिल्म देखने को मिलेगा.

श्रोता समाज भी अनिल मिश्र बेला के गीतों को अपना आशीर्वाद् दे रहा हैं। अनिल मिश्र बेला अपने भगवान रुपी श्रोता के प्यार के दीवाने हैं।। अनिल मिश्र बेला के गाने अभी। As Enter10ment, khoshboo uttam official, sigma music, Bseries music, के साथ साथ अनीशा इंटरटेनमेंट, Ammy Music और भी कई चैनल पर सुनने को मिल जायेगा।
अपने इस छोटी सी कामयाबी के लिये अनिल मिश्र बेला, रविन्द्र कुमार, रौशन जमाल, रिद्धिमान (बुल्गन जी) बाला जी स्टुडियो, संगीतकार बब्लु मिश्र, सतीश सुलभ, अजितेश कुमार, गौरी शंकर गुप्ता, पंकज कौशिक, टार्जन जी, प्रवीण उत्तम का दिल से आभारी हैं। यही।। कैमरामैन अभय यादव और रंजीत कुमार सिंह तथा निर्माता इन्द्रदीप विश्वकर्मा, अमित कुमार शांडिल्य ईशान का भी हम दिल से आभारी है।
और अंत में, श्रोता समाज से विनती हैं कि इसी तरह अपना प्यार और आशीर्वाद देतें रहें। बस इतनी ही उम्मीद है।
#रविन्द्रकुमार #रोशनजमाल #खुशबूउत्तम #रंजीतशर्मा , #नेहापांडेय #आशुतोषदूबेकिशन #अजितेशकुमार, #गौरीशंकरगुप्ता, #पंकजकौशिक, #टार्जन #प्रवीणउत्तम,
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
