*लाडो की पाठशाला में सरस्वती पूजा का आयोजन, बच्चों को मिला ज्ञान की देवी का आशीर्वाद*

पटना/04 फरवरी 2025 :: पटना में लाडो की पाठशाला और फ्यूचर ब्राइट स्टडी सेंटर ने मिलकर सरस्वती पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर कल मंगलवार को लाडो ने पंडित जी के साथ बैठकर सरस्वती पूजा की और सरस्वती माता से बच्चों को ज्ञान और बुद्धि की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

लाडो वानी ने कहा, “मैं चाहती हूँ कि सभी बच्चे ज्ञान, बुद्धि और सृजनात्मकता के माध्यम से अपने जीवन को उज्ज्वल और समृद्ध बनाएं। मैं अपने लाडो की पाठशाला के बच्चों के भविष्य के लिए काम करना चाहती हूँ।”

लाडो ने आगे कहा, “सरस्वती माता से आशीर्वाद ले कि हमें आगे शक्ति दे और हम अच्छे राह पे चले और देश का भविष्य बने। मैं आज कर रही हूँ वैसे आप भी कर सकते हैं तो हम सब मिलके देश का भविष्य बनाए और अच्छे से पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे।”

लाडो बानी फैंस क्लब ट्रस्ट की अध्यक्ष रागिनी पटेल ने कहा, “हमारे संस्था की ओर से हम लाडो की पाठशाला और फ्यूचर ब्राइट स्टडी सेंटर के इस आयोजन की सराहना करते हैं। हमारा उद्देश्य भी यही है कि हमारे बच्चे ज्ञान, बुद्धि और सृजनात्मकता के माध्यम से अपने जीवन को उज्ज्वल और समृद्ध बनाएं।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा संस्था लाडो की पाठशाला के साथ मिलकर बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल और समृद्ध बनाने के लिए काम कर रहा है। हमारा उद्देश्य है कि लाडो की पाठशाला के सभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल और समृद्ध हो।”

फ्यूचर ब्राइट स्टडी सेंटर के डायरेक्टर विजय कुमार और राज रौनक ने कहा, “हमारा एकमात्र उद्देश्य यह है कि हर घर का आंगन विद्या और बुद्धि से रोशन हो। हम लाडो की पाठशाला के साथ मिलकर इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।”

इस आयोजन में लाडो की पाठशाला और फ्यूचर ब्राइट स्टडी सेंटर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया और सरस्वती माता की पूजा की। सभी ने इस आयोजन की सराहना की और लाडो की पाठशाला और फ्यूचर ब्राइट स्टडी सेंटर के प्रयासों की प्रशंसा की।

इस आयोजन में लाडो की पाठशाला की शिक्षिकाएँ कृति, आरती, उर्वशी और प्रीति भी मौजूद थीं। उन्होंने बच्चों को सरस्वती पूजा के महत्व के बारे में बताया.
#लाडोकीपाठशाला #फ्यूचरब्राइटस्टडीसेंटर #लाडोवानी #रागिनीपटेल #विजयकुमार #राजरौनक
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
