*रेलवे द्वारा जल्द ही सीताàमढ़ी के यात्रियों को कई तरह की सुविधा मुहैया कराई जाएगी*
*राजेश कुमार सुन्दरका और आलोक कुमार ने सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर के प्रति आभार प्रकट किया*

सीतामढ़ी /10 फरवरी 2025 :: केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ सह कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका ने बताया कि सांसद श्री देवेश जी ने सीतामढ़ी में यात्रियों की प्राथमिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सुझाव रेल विभाग को भेजे हैं। वहीं इन सुझावों को रेल विभाग ने प्रस्तावित कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है।
जिसमें सुगौली – दानापुर ट्रेन संख्या 15515-15516 को 3 एसी कोच सहित एलएचबी रैक से चलाने, दरभंगा – पाटलिपुत्र ट्रेन संख्या 15507 सीतामढ़ी से एक घण्टे आगे बढ़ाकर सुबह 5:25 में चलाने, सीतामढ़ी – रक्सौल की ट्रेनों के लेट परिचालन को सही करने, अमृत भारत दरभंगा से दिल्ली भाया सीतामढ़ी प्रतिदिन चलाने। दरभंगा – अहमदाबाद भाया सीतामढ़ी, अजमेर, जयपुर ट्रेन जो कुछ दिनों के लिए स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित की गई थी, उसे यात्रियों की मांग पर सप्ताह में तीन दिन हमेशा के लिए चलाने।
सीतामढ़ी स्टेशन पर ट्रैक तीन व चार पर क्विक ट्रेन वाटरिंग सुविधा, महिला, दिव्यांग व बुजुर्ग के लिए अलग टिकट काउंटर। रुन्नी सैदपुर में स्टेशन पर प्लेटफार्म निर्माण एवं दिल्ली, हावड़ा व अयोध्या हेतु सुपर फास्ट चलाने का प्रस्ताव पत्रांक – टी/322/ एमपी – एमएलए/2025 द्वारा मुख्यालय, रेलवे बोर्ड, दिल्ली को अवगत कराया गया है।
जिस पर सांसद श्री देवेश जी ने जल्द ही अनुपालन की संभावना जताई, वहीं सीतामढ़ी के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर प्रस्ताव भेजने पर जिलाध्यक्ष श्री सुन्दरका, कैट के सचिव आलोक कुमार व सीतामढ़ी की जनता ने सांसद का आभार प्रकट किया।
#देवेशचन्द्रठाकुर #राजेशकुमारसुंदरका #आलोककुमार

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीAugust 18, 2026*बिहार में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में होगा समस्याओं का समाधान*
राजनीतीAugust 18, 2026*’विकसित बिहार’ के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम: MIT मुजफ्फरपुर के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोले JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीAugust 11, 2026*₹144 करोड़ से ₹2,844 करोड़ पहुंचा बिहार का कृषि निर्यात:जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया नीतीश कुमार के विजन का परिणाम*
मनोरंजनAugust 11, 2026*पटना में रंगदर्शकों पर छाया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का जादू: हास्य और व्यंग्य के बीच ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा प्रस्तुत*
