*बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ समेत अनेक साहित्यकारों ने दी बधाई*

विजय सिंह /पटना, 17 फरवरी 2025 :: बिहार की सुप्रसिद्ध लेखिका डा पूनम आनन्द को विश्व मैत्री मंच एवं हेमंत फ़ाउंडेशन के तत्त्वावधान में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा प्रकाशित उनके लघुकथा-संग्रह ‘121लघुकथाएँ’ के लिए ‘ललिता स्मृति कथा-सम्मान’ प्रदान किया गया है।
गत शनिवार को झीलों की इस प्रसिद्ध नगरी के पलाश रेसीडेंसी के विमर्श सभागार में आयोजित इस समारोह में फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष विजय बाहादुर सिंह ने वन्दन-वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं दो हज़ार एक सौ रूपए की सम्मान-राशि देकर सम्मानित किया.

सम्मान-समारोह में गीत के अत्यंत प्रतिष्ठित कवि पं बुद्धिनाथ मिश्र, विश्व मैत्री मंच की अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, डा विकास दबे, कैलाश चंद्र पंत आदि मनीषी साहित्यकार उपस्थित थे।

बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने डा पूनम को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा है कि उनके सम्मान से सम्मेलन और सम्मेलन का प्रकाशन-विभाग भी सम्मानित हुआ है। इससे सम्मेलन की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
पूनम जी साहित्य सम्मेलन की एक अत्यंत कर्मठ कार्यकारिणी-सदस्य होने के साथ-साथ एक निपुण और विदुषी लेखिका भी हैं।

बधाई देने वालों में सम्मेलन के प्रधानमंत्री डा शिववंश पाण्डेय, सम्मेलन की उपाध्यक्ष डा मधु वर्मा, डा कल्याणी कुसुम सिंह, डा पुष्पा जमुआर, सागरिका राय, डा शालिनी पाण्डेय, मीरा श्रीवास्तव, आनन्द बिहारी श्रीवास्तव, डा कांता राय, निवेदिता झा, रानी श्रीवास्तव, उत्तरा सिंह, सूर्य उपाध्याय, इति माधवी आदि के नाम सम्मिलित हैं।
#बिहारहिन्दीसाहित्यसम्मेलन #डॉअनिलसुलभ #डॉमीनाकुमारी #ललितास्मृतिसम्मान’ #डापूनमआनन्द
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 13, 2026*वैश्विक संकट पर जेडीयू की पैनी नज़र: अमेरिका-ईरान तनाव और टीएमसी के भविष्य पर राजीव रंजन प्रसाद ने दिया बड़ा बयान*
मनोरंजनJune 12, 2026*स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद के जीवन पर है आधारित आध्यात्मिक वेब सीरीज ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ में नजर आएंगे राकेश बेदी*
शिक्षाJune 12, 2026*संपादकीय: शिक्षा की राजधानी पटना में ‘बंदूक’ और ‘बही-खाता’—कहीं दिशा तो नहीं भटक रहे हमारे कोचिंग संस्थान?
राजनीतीJune 11, 2026*बंगाल में TMC का किला ढह रहा: जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा दावा, विधायकों ने ममता से तोड़ा नाता*
