भोजपुरी फ़िल्म ‘मेरा सिंदूर हीं श्रृंगार हैं’ में सूरज सम्राट-अदिति पांडे की जोड़ी ने मचाया धमाल

युधिष्ठिर महतो /गढ़वा (झारखंड), 09 जनवरी 2026 :: विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स के बैनर तले बन रही पारिवारिक भोजपुरी फिल्म “मेरा सिंदूर हीं श्रृंगार हैं” की पूरी शूटिंग झारखंड के गढ़वा में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
23 दिसंबर को मुहूर्त के साथ शुरू हुई यह शूटिंग बिना किसी रुकावट के 5 जनवरी तक चली और एक ही शेड्यूल में पूरी फिल्म की रिकॉर्डिंग हो गई।

अब जल्द ही पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य शुरू होने वाला है, जिससे दर्शक इस फिल्म का इंतजार करने को बेताब हो जाएंगे।झारखंड की प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर गढ़वा लोकेशन पर शूटिंग होने से फिल्म में स्थानीय परिवेश की जीवंत झलक मिलेगी।

अभिनेता सूरज सम्राट पहले भी झारखंड में कई फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं और इस इलाके की लोकेशंस को वे हमेशा पसंद करते रहे हैं। फिल्म दर्शकों को पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और श्रृंगार की भावुक कहानी से जोड़ेगी, जिसमें सूरज सम्राट और नई उभरती जोड़ी अदिति पांडे का जलवा देखने को मिलेगा।

******मुख्य कलाकार और तकनीकी टीम*****
फिल्म के प्रमुख कलाकारों में सूरज सम्राट, अदिति पांडे, माया यादव, विनोद मिश्रा, कुणाल तिवारी, उमाशंकर मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, मुखिया जी, सपना यादव, लाडो परी, डॉ. के.एन. सिंह, भोला, जय हिंद, सुभाष, मुस्कान, शिवानी यादव सहित अन्य शामिल हैं। 
सूरज सम्राट की पिछली हिट फिल्में जैसे अर्धांगिनी, किन्नर, तेरी दुल्हन सजाऊंगी, पांच बेटियां, मोहब्बत रंग लाएगी, हमदर्द दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहीं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में दिल तुझको पुकारे, सूरज द रिवेंजर, अर्धांगिनी 2, आत्मा राधिका के, मायाभा महतारी, हत्यारा आदि शामिल हैं।
अभिनेत्री अदिति पांडे, जो गोपालगंज (बिहार) की रहने वाली हैं, म्यूजिक वीडियोज से करियर शुरू कर भोजपुरी सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं। कई फिल्में उनके पास रिलीज के लिए तैयार हैं।

******निर्माण टीम ********
निर्माता: विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स, सह-निर्माता: दया शंकर गुप्ता, निर्देशक: सूरज राजपूत, लेखक: रामचंद्र सिंह, सहायक निर्देशक: रजनीश रंजन, संगीतकार एवं गीतकार: अशोक सिन्हा, गायक: सुगम सिंह, खुशबू जैन, मधु सिंह, रितेश मिश्रा, समीक्षा शर्मा, नरेंद्र सागर, कोरियोग्राफर: विवेक थापा, एक्शन: अशोक लाल यादव, आर्ट डायरेक्टर: विकास प्रतापगढ़ी, छायांकन: प्रदीप शर्मा, एडिटर: दीपक जउल, ड्रेस डिजाइनर: नानू फैशन विद विद्या जी, मेकअप आर्टिस्ट: राजन, मंजीत, हेयर: ममता, कुलदीप, पोस्ट-प्रोडक्शन: साहिल स्टूडियो, ईपी: सुभाष तिवारी, प्रोडक्शन हेड: रंजीत रुद्रा, डिजाइनर: प्रशांत, पीआरओ: रामचंद्र यादव एवं युधिष्ठिर महतो शामिल हैं।

*****भोजपुरी सिनेमा में नई पहल******
विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स अब भोजपुरी फिल्मों के प्री-अप्रूवल और राइट्स लेने की दिशा में भी सक्रिय है, जो उद्योग में एक नई क्रांति ला सकती है। बैनर तले फरवरी-मार्च में चार अन्य फिल्मों की शूटिंग शुरू होने वाली है। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा करती है।
#BhojpuriCinema #MeraSindoorHeenShringarHai #SurajSamrat #AditiPandey #GarhwaShooting #VishalEnterprisesFilms #JharkhandFilm #BhojpuriMovie #भोजपुरीफिल्म #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार #biharnews18 @follower @nonfollower
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मApril 18, 2026*केरल: ‘लव जिहाद’ और मंदिरों के अधिग्रहण पर विहिप का कड़ा रुख, मिलिंद परांडे ने राज्य सरकार को घेरा*
राजनीतीApril 17, 2026*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके नेतृत्व में बिहार के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की*
राजनीतीApril 16, 2026*सत्ता का फूलों का सेज या कांटों भरा ताज : सम्राट की असली अग्निपरीक्षा*
मनोरंजनApril 15, 2026*एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्किल गैप भरने के लिए सोनू त्यागी ने लॉन्च की ‘एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी’; युवाओं को मिलेगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग*
