*अति पिछड़ा वर्ग के लोहार, कुम्हार, नाई,बढई,माली समाज के सैकड़ो लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की*

पटना /29 अक्टूबर 2025 :: राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी के समक्ष अति पिछड़ा वर्ग के विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेम नारायण विश्वकर्मा, बिहार प्रजापति समन्वय समिति के प्रदेश सचिव श्री देवेश चंद्र प्रजापति, लोहार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र शर्मा, बिहार माली मालाकार जागृति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललन भगत, सारण के संतोष कुमार उर्फ रिंकू शर्मा, रतन शर्मा ,वेद प्रकाश शर्मा, सीतामढ़ी के श्री अरविंद कुमार ठाकुर, लाल किशोर शर्मा, जवाहर शर्मा ,मुन्ना कुमार, बक्सर के श्री अशोक शर्मा, मुजफ्फरपुर के श्री सत्येंद्र शर्मा, श्री दिनेश कुमार शर्मा, श्री राधे श्याम ठाकुर ,पूर्व जिला पार्षद सुजीत कुमार ,भोला ठाकुर ने अपने सैकड़ो समर्थ को के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री संजय ठाकुर, प्रदेश सचिव श्रीमती मनीषा प्रजापति सहित अन्य नेतागण भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री मंगनी लाल मंडल ने ने कहा कि हम सभी अति पिछड़ा समाज के लोग मिलकर बिहार बदलने के लिए एक साथ खड़े हो ,क्योंकि हम बिहार के लोगों के लिए हर घर नौकरी ,रोजगार, बिहार के विकास को नया आयाम देने के साथ-साथ आरक्षण व्यवस्था को बढ़ाये जाने के साथ, अति पिछड़ा समाज के नाई, बढई, लोहार, कुम्हार को स्वरोजगार के लिए तेजस्वी जी ने पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा की है, जो एक ऐतिहासिक कदम है। सामाजिक न्याय की धारा की मजबूती के लिए सभी वर्ग के लोग एक साथ खड़े हो।

इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले अति पिछड़ा समाज के नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता का मिजाज तेजस्वी जी के विजन और मिशन के साथ है। और हम सभी तेजस्वी जी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, इसलिए राष्ट्रीय जनता दल और लालू जी के विचारों और तेजस्वी जी के कार्यों के साथ जुड़ रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश राजद अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने सभी को राजद की सदस्यता रसीद देकर सदस्यता ग्रहण कराते हुए, सभी को पार्टी का प्रतीक चिन्ह गमछा और लालू जी के कार्यों पर लिखी पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर स्वागत किया।
#राजद #लालूप्रसादयादव #तेजस्वीयादव #राबड़ीदेवी #मंगनीलालमंडल #अब्दुलबारीसिद्दिकी #डाॅ0उर्मिलाठाकुर #रणविजयसाहू #शक्तिसिंहयादव #सुरेंद्रप्रसादयादव#अभयकुशवाहा #संजययादव #शिवानंदतिवारी #एजाजअहमद #उदयनारायणचौधरी #वृषिणपटेल #डाॅ0तनवीरहसन #आलोककुमारमेहता #मधुमंजरी

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJuly 23, 2026*बांकीपुर उपचुनाव: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने की नीरज सिन्हा की उम्मीदवारी की जोरदार वकालत, 25 जुलाई को पटना पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष*
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
