*दरभंगा के ऐतिहासिक पोलो मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की*

रविंद्र कुमार, संपादक/दरभंगा /16 अक्टूबर 2025 :: बिहार में 06 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि कल 17 अक्टूबर है. बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियों अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में जनसभा करके लोगों को, जनता को अपने पक्ष में मतदान करने का अपील कर रहे हैं.
एनडीए द्वारा भी बिहार में लगातार रैलियां की जा रही है. इस क्रम में आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज दरभंगा के ऐतिहासिक पोलो मैदान में आयोजित जनसभा में बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री मदन सहनी, दरभंगा ग्रामीण के प्रत्याशी श्री राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल, दरभंगा शहरी से प्रत्याशी श्री संजय सरावगी और बेनीपुर के प्रत्याशी श्री विनय कुमार चौधरी जी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने बिहार के विकास के प्रति एनडीए की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विकसित बिहार के निर्माण में हाथ बँटाने की अपील की।

उक्त अवसर पर जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल, दरभंगा सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर, एनडीए के कई वरिष्ठ नेतागण व हजारों की संख्या में दरभंगा की सम्मानित जनता उपस्थित रही।

#JeetegaNDAJeetegaBihar #Darbhanga #Bihar #JDU #JanataDalUnited #NDA #NitishKumar #संजयकुमारझा, #दिलीपजायसवाल #गोपालजीठाकुर #25से30फिरसेनितिश

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
