*अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज में शामिल हुई भाजपा नेत्री अर्चना चंद्र*
औरंगाबाद/23 जनवरी 2025 :: भाजपा की कद्दावर नेत्री अर्चना चंद्र आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पटना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के सामने जन सुराज में शामिल हो गई। अर्चना चंद्र एक प्रखर वक्ता हैं और वर्ष 2013 में इन्हें भारत सरकार से बेस्ट प्रखंड प्रमुख के लिए चयनित कर 25 लाख का पुरस्कार दिया गया था। इनके जन सुराज में शामिल होने से औरंगाबाद जिले में भाजपा को झटका लगा है। 
आपको बता दें कि अर्चना चंद्र ने वर्ष 2009 में औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें 55000 वोट मिले थे। वहीं वर्ष 2010 में उन्हें बसपा ने नवीनगर से उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें 11878 वोट मिले थे। अर्चना चंद्र वर्ष 2006 से 2016 तक बारुन की प्रखंड प्रमुख रही हैं। इनके पति रंजन सिंह भी वर्ष 2001 से 2006 तक बारुन के प्रखंड प्रमुख रह चुके हैं, वहीं इनके ससुर रामनंदन सिंह भी बारुन के कई वर्षों तक प्रखंड प्रमुख रहे। 
अब यह माना जा रहा है कि राजनीति की गहरी समझ रखने वाली अर्चना चंद्र के जन सुराज में शामिल होने से पार्टी को एक मजबूती मिली है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अर्चना चंद्र अपने प्रदर्शन से जन सुराज पार्टी को एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगी और पार्टी नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से इनके नाम पर मुहर लगा सकती है। 
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अर्चना चंद्र को पार्टी में शामिल होने पर उन्हें बधाई देते हुए औरंगाबाद समेत पूरे बिहार में व्याप्त जनसमस्याओं को जनता के सामने लाने की बात कही है।

#जनसुराज #प्रशांतकिशोर #अर्चनाचंद्र
#आनंदमिश्रा #कर्पूरीठाकुर #डॉजागृति #ईआरएनसिंह #डॉभूपेंद्रयादव #गणेशराम, #डामंज़रनसीम, #अरविंदसिंह #सुरेशकुमारशर्मा #स्वर्णलतासहनी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
