*मेदांता के सहयोग से लिटेरा पब्लिक स्कूल द्वारा आम लोगों के लिये फ़्री स्वास्थ्य शिविर*

पटना/15 जनवरी 2025 :: लिटेरा पब्लिक स्कूल मौजीपुर ब्रांच ने आज जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेसियलिटी अस्पताल पटना और मेदांता फाउंडेशन पुअर एंड नीडी पेशेंट वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से स्कूल परिसर में मुफ़्त स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया । 
इस शिविर के उद्घाटन अवसर अस्पताल के चेयरमैन डा रवि, मुख्य अतिथि के रूप में डा रंजन,बिहार की ख्याति लब्ध महिला साहित्यकार और समाजसेवी ममता मेहरोत्रा और लिटेरा पब्लिक ग्रुप आफ स्कूल के डाइरेक्टर आशुतोष मेहरोत्रा उपस्थित थे । 
मौक़े पर डा रवि ने कहा कि मेंदाँता अस्पताल इस तरह का जनसहयोगी कार्यक्रम के आयोजन में अपनी सहभागिता देकर गौरवान्वित महसूस करता है। हम पहले भी ऐसा करते रहे हैं और आगे भी जनसहयोग के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाते रहेंगे । उन्होंने कहा कि मेदांता किडनी ,हर्ट, कैंसर और न्यूरो से सम्बंधित बीमारियों के लिए अधिक से अधिक सपोर्ट तो करता ही है साथ ही कम क़ीमतों या सम्भव हुआ तो फ़्री सुविधा भी उपलब्ध कराता है।

मुख्य अतिथि के तौर पर डा रंजन ने कहा कि लिटेरा पब्लिक स्कूल राज्य का एकलौता शिक्षण संस्थान है, जो जनस्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाता रहता है और ऐसे जनसहयोगी कार्यक्रम का आयोजन करता रहता है। इसके लिए हमसब की ओर साधुवाद। उन्होंने कहा कि आज़ जितने भी रजिस्ट्रेशन इस शिविर में हुए हैं , उन सबका इलाज भविष्य में पटना मेदाँता में सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि और सुविधाओं के साथ होगी । उन्होंने कहा क़ि आजका रजिस्ट्रेशन ऐप के माध्यम से हुआ है जो मेदांता के पटना ब्रांच से जुड़े हैं ।

मौक़े पर उपस्थित ममता मेहरोत्रा ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए जन सहयोग की भावना हम सब में होनी चाहिए । ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम हमारी प्राथमिकता में होनी चाहिए। 
ग्रुप आफ स्कूल के दाइरेक्टर आशुतोष मेहरोत्रा ने कहा कि हमारे स्कूल में एकेडमीक एक्टिविटी के साथ साथ एक्सट्रा एक्टिविटी भी समय समय पर होते रहाता है । अध्यापन हमारा मुख्य काम है लेकिन ऐसे आयोजनों का प्रभाव भी बच्चों के मस्तिष्क पर सकारात्मक असर डालता है। बच्चों में समाजिकता का भी सही ढंग से विकाश होता है । 
इस शिविर में बच्चों के अभिभावक सहित आस पास के लगभग 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई । इस शिविर में वजन, बीपी , रैंडम शुगर, एसपीओ 2 और ईसीजी की मुफ़्त जाँच की गई। इसके अलावे अन्य चिकित्सकिय परामर्श भी फ़्री दिए गए.
#जयप्रभामेदांतासुपरस्पेसियलिटीअस्पताल #पटना #लिटेरापब्लिकस्कूल #ममतामेहरोत्रा #आशुतोषमेहरोत्रा
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
