*इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई दी है*

रविंद्र कुमार, संपादक/पटना, 6 दिसंबर 2025: विश्व की प्रतिष्ठित संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। 
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और उनके नाम को वैश्विक सूची में शामिल करने की घोषणा पूरे बिहार और देश के लिए गर्व का विषय है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई दी है।

संस्था ने एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से इस ऐतिहासिक उपलब्धि को भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक अनोखा मुकाम बताया है।पत्र में कहा गया है कि 1947 से 2025 तक देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी नेता ने लगातार दस बार राज्य का नेतृत्व किया।

यह उपलब्धि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार की जनता के उन पर जताए गए गहरे विश्वास को दर्शाती है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसे एक दुर्लभ और गौरवपूर्ण क्षण बताया है, जो पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक है।

संस्था ने यह भी सूचित किया है कि नीतीश कुमार का नाम अपनी वैश्विक सूची में शामिल कर उन्हें आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान करेगी, जो उनके सम्मान और उपलब्धि को वैश्विक स्तर पर मान्यता देगा।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अपने नाम के अनुरूप विश्व के अनूठे रिकार्डों और उल्लेखनीय योगदानों को मान्यता देने वाली अग्रणी संस्था है।

यह सम्मान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास, सामाजिक कल्याण, प्रशासनिक स्थिरता और बेहतर शासन के प्रति निरंतर प्रयासों की सराहना है, जो करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।
#नीतीशकुमार #वर्ल्डबुकऑफरिकॉर्ड्स #बिहारमुख्यमंत्री #राजनीतिकउपलब्धि #दसवींशपथ #वैश्विकसूची
#सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
