*फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण का प्रथम भाग प्राचयम ओटीटी पर किया गया रिलीज*

युधिष्ठिर महतो /मुंबई /10अगस्त 2025 :: वीईसी फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म “जगतगुरु श्री रामकृष्ण” का पहला भाग प्राचयम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी हैं।यह फिल्म श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन पर आधारित हैं।
जिसमें हजारीबाग झारखंड के कलाकारों ने अभिनय किया हैं।यह फिल्म कुल पाँच एपिसोड में रिलीज होगी।श्री रामकृष्ण परमहंस स्वामी विवेकानंद के गुरु थे।उनके जीवन से जुड़ी इस फिल्म से दर्शकों को उन्हें जानने और उनके महान संदेशों से प्रभावित होने का सुअवसर मिलेगा।

फिल्म में साधक रामकृष्ण की भूमिका में अमरकांत राय, स्वामी विवेकानंद की भूमिका में मुकेश राम प्रजापति और माँ शारदा की भूमिका में श्रेष्ठा भट्टाचार्य हैं।जबकि, स्वयं निर्माता गजानंद पाठक ने गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस का अभिनय किया है। इनके अलावा, मनोज पांडेय, दीपक घोष, प्रशांत कुमार पाण्डेय, त्रिदेव, चंचला रॉय और अजीत अरोरा ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।

बता दें कि इसमें प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा के साथ-साथ सुरेश वाडकर और महालक्ष्मी अय्यर ने भी अपनी आवाज़ दी है, जबकि संगीत अजय मिश्रा ने तैयार किया है और छायांकन राहुल पाठक का है।
इस फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक हैं और इसका निर्देशन डॉ. बिमल कुमार मिश्र ने किया है। दीपक घोष ने कास्टिंग डायरेक्टर की भूमिका निभाई है। ओटीटी पर रिलीज़ होने से पहले यह फिल्म हजारीबाग के लक्ष्मी सिनेमा टॉकीज और राजधनवार के राजमणि सिनेमा हॉल में भी प्रदर्शित की जा चुकी है।
फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारी फिल्म अब ओटीटी के माध्यम से दुनिया भर के दर्शकों तक पहुँच सकेगी।यह फिल्म दर्शकों को श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में जानने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है।
प्राचयम ओटीटी के बाद बहुत जल्द फिल्म दूरदर्शन में और वेव्स ओटीटी में भी प्रदर्शित होगी।
#वीईसीफिल्म्स #फिल्म #जगतगुरुश्रीरामकृष्ण #प्रथमभाग #प्राचयम
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
