April 18, 2026

*स्वदेशी राखी उत्सव एक सांस्कृतिक -सामाजिक जागरूकता का अभियान है,जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है-डॉ शांति सिंह*

*”स्वदेशी राखी उत्सव”का कार्यक्रम ट्रंप के भारत पर 50% व्यापार टैक्स की प्रतिक्रिया हैं,स्वदेशी राखी को अपना कर इस प्रतिक्रिया को आगे बढ़ा रहे है- डॉ.बिहारी भैया*

रविंद्र कुमार,संपादक/महावीर मंदिर, पटना /09 अगस्त 2025 :: आज पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर परिसर में श्रेष्ठ भारत मिशन एवं फ्रेंड्स ऑफ बिहारी भैया परिवार के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी राखी उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भाइयों-बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम सभी ने पहले महावीर मंदिर में हनुमान जी का पूजा अर्चन कर तिलक, चंदन लगाकर राखी व प्रसाद लड्डू व मिठाई अर्पित किया गया.

तत्पश्चात फिर दरिद्र नारायण (गरीब एवं वंचित समाज के लोगों) के माथे पर तिलक, चंदन लगाकर व मिठाई खिलाकर श्रेष्ठ भारत मिशन एवं फ्रेंड्स ऑफ बिहारी भैया परिवार की बहनो ने स्वदेशी राखी बांधकर उन्हें अपनापन का एहसास कराया। दूसरी तरफ,मंदिर के बाहर गरीब और वंचित समाज की कुछ बहाने ख़डी थी, जिनके पास ना तो भाई का कलाई था और ना ही मिठाई और राखी खरीदने के पैसे. ऐसी स्थिति में संस्था ने इन गरीब और वंचित समाज की बहनों को राखी और मिठाइयां दिया और इनसे राखी बंधवाया और उन्हें मिठाई भी खिलाया गया.

आज पटना के हनुमान मंदिर के बाहर जो नजारा था वह देखने लायक था ना किसी से कोई रिश्ता ना किसी से कोई संबंध… फिर भी संस्था के भाइयों एवं बहनों में गरीब और वंचित समाज के लोगो को स्वदेशी राखी बांधकर और गरीब और वंचित समाज की बहनों से राखी बंधवा कर एक मिसाल पेश किया है.

See also  बिहार.. खासकर सीतामढ़ी वासियो के लिए आज का दिन ऐतिहासिक,अब सीतामढ़ी की पहचान विश्व स्तर पर उजागर होगी

आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य था- स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना और विदेशी वस्तुओं, विशेषकर चीन और अमेरिका की वस्तुओं का बहिष्कार करना। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% का व्यापार टैक्स लगाया है, इसको लेकर डॉक्टर विनय बिहारी भइया ने कहा कि हम लोग भी डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब देंगे… अमेरिकन सामानों का बहिष्कार करेंगे…आज जो “स्वदेशी राखी उत्सव” का कार्यक्रम मनाया गया वह ट्रंप के भारत पर 50% व्यापार टैक्स की प्रतिक्रिया थी, आज इस कार्यक्रम में स्वदेशी राखी को अपना कर इस प्रतिक्रिया को आगे बढ़ाया गया है.

उत्सव के माध्यम से एक सशक्त संदेश दिया गया कि भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने हेतु सभी 140 करोड़ भारतीयों, विशेषकर 13 करोड़ बिहारी नागरिकों को आगे आना होगा। वक्ताओं ने कहा कि यह मात्र एक राखी उत्सव नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक-सामाजिक जागरूकता अभियान है जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

कार्यक्रम में गगनचुंबी नारों जैसे –

“एक समान लेंगे, एक गोली खाएंगे”

जो अमेरिका का यार है, वो भारत का गद्दार है”

” “दही दूध थाली में, पेप्सी कोला नाली में”

“स्वदेशी अपनाओ, भारत बचाओ”

– के साथ समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन व संयोजन राकेश कुमार सिंह, बलमा बिहारी, सुधांशु सम्राट, उपेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, निखिल कुमार, निक्की कुमारी, कल्याणी वर्णवाल, सुरभि वर्णवाल, निर्मल सिंह, पुष्पा सिंह, रविन्द्र गोस्वामी, धीरेन्द्र सिंह, सुबोध कुमार सिंह, सुशील कुमार आदि ने किया।

विशिष्ट उपस्थिति के रूप में डॉ. शांति सिंह (प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ व संरक्षक सदस्य), प्रो. अमित सिंह, प्रो. चंदेश्वर यादव, अधिवक्ता अजीत सिंह, गौरव अग्रवाल, इंजी. अनिल सिंह, डॉ. अजय प्रकाश, लखैयार भैया, अशोक वर्मा, आदर्श कुमार, शिवाजी सिंह, प्रभात आनंद, निशांत सिंह, ललन गुप्ता, सुरेश सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

See also  मुजफ्फरपुर में श्री बलभद्र पूजनोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया

श्रेष्ठ भारत मिशन का यह आयोजन एक छोटी शुरुआत है, जिसका लक्ष्य है- भारत को विदेशी वस्तुओं की निर्भरता से मुक्त कर पूर्णतः स्वदेशी बनाना। संस्था ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे विदेशी वस्तुओं का त्याग कर भारत को आत्मनिर्भर बनाएँ।

#श्रेष्ठभारतमिशन #फ्रेंड्सऑफबिहारीभैया #डॉबिहारीभैया #डॉशांतिसिंह #कल्याणीबरनवाल #सुरभिकुमारी #बलमबिहारी #प्रोअमितसिंह #प्रोचंदेश्वरयादव #अजीतसिंह #गौरवअग्रवाल #डॉअजयप्रकाश

Author Profile

रविन्द्र कुमार
रविन्द्र कुमार
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *