*बिहार के सीतामढ़ी में मां जानकी के जन्मस्थली पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर का भूमि-पूजन सम्पन्न*

रविन्द्र कुमार, संपादक /सीतामढ़ी /08 अगस्त 2025 :: बिहार के सीतामढ़ी में देश के यशस्वी गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के करकमलों से माँ सीता की प्राकट्य स्थली #पुनौराधाम में भव्य मंदिर का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
बिहार.. खासकर सीतामढ़ी के लिए ऐतिहासिक पल… जहाँ आज बिहार की सांस्कृतिक समृद्धि और विकास की नई कहानी लिखा जा रहा है। माँ जानकी के इस दिव्य मंदिर से बिहार का गौरव और बढ़ेगा और श्रद्धा व आस्था के नये अध्याय की शुरूआत होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में 883 करोड़ रुपए के बजट से 50 एकड़ में निर्माण होगा; अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर भव्य मंदिर का आधारशिला रखी गई हैं.

*मां जानकी की जन्मस्थली होने से मिथिला-सीतामढ़ी की धार्मिक-आस्था और पर्यटन के रूप में पहचान मजबूत होगी.
*883 करोड़ के बजट और 50 एकड़ क्षेत्र में बन रहा यह परिसर परिवारों, श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापार के लिए रोजगार-उत्पादन के अवसर लाएगा.

*अयोध्या के राम मंदिर के बाद इसका विकास राजसी- सांस्कृतिक विरासत को भारत के बड़े धार्मिक-टूरिज्म नेटवर्क से जोड़ेगा.

*स्थानीय समुदाय में गर्व और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बनेगा, और मिथिला की पहचान विश्व स्तर पर उजागर होगी.

#Sitamarhi #MaaSitaTemple #BhoomiPujan
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
मनोरंजनOctober 9, 2026*सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश: बेगूसराय में सजा GKC की महिला इकाई का डांडिया समारोह*
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
