*दिनाराम मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से इकराबारी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन*

तिलक चंद्र प्रसाद, चापर (असम)/11 मार्च 2025 ::
बंगाईगांव जिला के अंतर्गत इकराबारी बजार इलाके में मानव सेवा हेतु एक निशुल्क चिकित्सा शिविर डा. बंती बोडो काकोति के अगुआई में अभयापुरी दिनाराम मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से लगाई गई. 
इस चिकित्सा शिविर में दो सौ से अधिक विभिन्न लोगो की स्वास्थय विधि पूर्वक जांच आदि कर चिकित्सा के साथ साथ निशुल्क दवा प्रदान कर रोजमर्रा के जीवन प्रणाली तथा ख़ान -पान आदि ग्रहण के संदर्भ में परामर्श भी प्रदान किया गया.

इस चिकित्सा शिविर के बारे में दीनाराम मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर हमारे संवाददाता तिलक प्रसाद को सूचित किया गया। इस हॉस्पिटल के गाएनोकोलोजिस्ट तथा जाने माने चिकत्सक डा.बंती बोडो काकोति ने बताया कि इकराबारी बाजार में आयोजित इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ.सचिन स्वर्गीयारी, डॉ.फुईचाली बसुमतारी और डॉ. जि. राय ने मरीजों को इलाज किया।

चिकित्सको के साथ साथ दिनाराम मेमोरियल हॉस्पिटल के कई नर्स तथा कर्मचारियों ने सभी मरीजों को भली भांति सेवा प्रदान करते देख स्थानीय लोगो ने संतुष्टि जाहिर करते हुए इस निशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजनकर्ता दिनाराम मोरोरियल हॉस्पिटल के एम डी, परिचालन संचालक , सभी डॉक्टर , नर्स आदि कर्मचारीओ को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापन किया है।
#दिनाराममेमोरियलहॉस्पिटल #निशुल्कचिकित्साशिविर
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीNovember 23, 2026*20 दिसंबर को खारघर में प्रायोजित विराट कायस्थ महासम्मेलन से पहले नवी मुंबई में हलचल तेज: राजनीतिक भागीदारी, इतिहास और महिला सशक्तीकरण पर मंथन*
राजनीतीNovember 22, 2026*समाजवादी धरती पर भगवा नहीं, हरा चलेगा: राजद प्रवक्ता एजाज़ अहमद का पीएम मोदी की सभा पर बड़ा बयान, सम्राट चौधरी व नीतीश कुमार पर भी उठाया प्रश्न*
राजनीतीNovember 21, 2026*सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का महाकुंभ: ‘विराट कायस्थ महासम्मेलन’, नवी मुंबई में जुटेगा वैश्विक कायस्थ समाज*
राजनीतीNovember 19, 2026*’नीतीश सेतु’ निरीक्षण में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कथित अपमान पर सियासत गरम, RJD क़े प्रवक्ता एजाज अहमद ने JDU की चुप्पी पर दागे सवाल*
