*काजल राघवानी-पुनीत सिंह लीड में, मिलिंडा डोगरा बोलीं, ‘यह पर्व संस्कृति का खूबसूरत महापर्व’*

**हिमांशु यादव/प्रयागराज, 03 नवंबर 2025**:: सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को समर्पित नई हिंदी फिल्म ‘आस्था छठी मइया’ का ग्रैंड मुहूर्त उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संपन्न हुआ।

अमेरिकन NRI प्रोड्यूसर मिलिंडा बी डोगरा, निर्माता भूपेश खन्ना और निर्देशक जय डोगरा-भूपेश खन्ना के बैनर तले बन रही इस फिल्म में भोजपुरी स्टार काजल राघवानी और बॉलीवुड एक्टर पुनीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्राईडॉट प्रोडक्शन (USA) और बीके प्रोडक्शन के तहत पूरी शूटिंग प्रयागराज के विभिन्न क्षेत्रों में होगी।

श्री गणेश पूजा और नारियल तोड़कर मुहूर्त के बाद लाइट-कैमरा-एक्शन हो गया। डीओपी विकास जोशी-सुनील वानखेड़े, ईपी अरविंद यादव, लाइन प्रोड्यूसर सौरभ द्विवेदी, कास्टिंग डायरेक्टर सिमरन पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर शुभम सिंह-केसरी नंदन की टीम के साथ मुख्य कलाकार समता सागर, ऐश्वर्या राज भाकुनी, अमित सिन्हा, मुक्तेश्वर ओझा, मनतशा जावेद, राजमनी त्रिपाठी, शुभांगी शामिल। लेखक जय डोगरा हैं।

मिलिंडा डोगरा, कैलिफोर्निया की रहने वालीं, ने छठ पूजा का गहन अध्ययन कर यह फिल्म बनाने की शुरुआत की है। उन्होंने कहा, “भारत आकर देखा छठ का सुंदर पर्व—आस्था, विश्वास से भरा हैं। बिहार-UP का कल्चर कमाल का हैं।

छठ पर्व का त्यौहार 44 करोड़ लोग मनाते हैं। कुछ लोग सनातन का तिरस्कार करते हैं, इसलिए स्वच्छ फिल्म। दादा-पोती, ससुर-बहू साथ देखें।” 
फिल्म इंग्लिश डब और सबटाइटल्स के साथ विदेशों में रिलीज होगी, ताकि ग्लोबल ऑडियंस छठ की महिमा जाने।
यह फिल्म लोक आस्था के इस महापर्व को पूरी दुनिया में हाइलाइट करेगी.

#आस्था_छठी_मइया #छठ_पूजा_फिल्म #मिलिंडा_डोगरा #काजल_राघवानी #पुनीत_सिंह #प्रयागराज_शूटिंग #NRI_प्रोडक्शन #सनातन_संस्कृति #जय_डोगरा #भूपेश_खन्ना

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
