*हिन्दू की आस्था पर चोट के विरोध में “दीप ज्योति न्यायमार्च” का आयोजन*

रविंद्र कुमार, संपादक/पटना/24 सितंबर 2024 :: बेबी पार्क,राजेन्द्र नगर,पटना में आज मंगलवार को तिरूपती मंदिर के प्रसाद लड्डु में पशु चर्मी निर्मित घी में मिलावट किये जाने के विरोध में फ्रेंडस ऑफ विहारी भैया , बेबी पार्क योग कक्षा एवं महाराणा प्रताप भामाशाह सेना संगठन के सदस्यगणों द्वारा दीप ज्योति न्यायमार्च का आयोजन किया गया. दीप ज्योति न्यायमार्च के आयोजन में सैकड़ो की संख्या में महिला , पुरुष और युवा सम्मिलित थे.

इसके विरोध में फ्रेंडस ऑफ विहारी भैया, बेबी पार्क योग कक्षा के संयुक्त तत्वधान में महाराणा प्रताप भामाशाह सेना के सहयोग से “दीप ज्योति न्यायमार्च” बेबी पार्क , राजेन्द्र नगर से दिनकर गोलम्बर तक निकाली गयी।
जिसमें विशेष रूप से महिलाओं ने दीप ज्योति एवं बैनर के साथ सैकड़ो की संख्या में भाग ली, साथ साथ पुरूष भाईयों की भागीदारी अच्छी खासी थी। इन्होंने तिरूपती मंदिर के प्रसाद में व चर्वी वाली घटना पर हिन्दू आस्था की चोट पहुँचाने के लिए अभिलम्ब भारत सरकार एवं मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्य न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की।

इसके विरूद्ध विशेष रूप से फ्रेंडस ऑफ विहारी भैया, बेबी पार्क योग कक्षा एवं महाराणा प्रताप भामाशाह सेना संगठन के सदस्यगणों के द्वारा लगातार कई दिनों से पोस्टकार्ड के माध्यम से भारत के सर्वोच्य न्यायालय के मुख्य न्यायधीश, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति महोदया को विधर्मियों द्वारा देश में हिन्दू आस्था को चोट पहुंचने वाली घटना पर स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया जा रहा है.

पोस्टकार्ड भेजने का कार्यक्रम निरंतर तब तक जारी रहेगा, जबतक उक्त विषय पर सरकार द्वारा या सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने तक जारी रहेगा।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कल्याणी वर्णवाल, शारधा दीदी, पुष्पलता, नमिता कुमारी गीता देवी, उषा देवी, पंकज प्रियदर्शी, सुधीर सुरभ, नेहा कुमारी, कांती देवी, अल्पना गुप्ता, मालती देवी, शीला देवी, मनोज कुमार, मधुमिता जी, मधुरी वर्णवाल, मीणा देवी, संध्या जी, मंजु देवी, अनिता जी, रीतु दत्ता, कृष्णा प्रसाद, रेखा कुमारी, राहुल रंजन, सनेह सुमन, नेहा कुमारी, शशीलता, रामसको देवी, इंन्द्रा देवी, मीना कुमारी, मनोज कुमार, नवीन प्रसाद, प्रतिभा मेहता आदि ने अपनी भागीदारी दी।
#फ्रेंडसऑफविहारीभैया #बेबीपार्कयोगकक्षा #महाराणाप्रतापभामाशाहसेना #डॉबिहारीभैया

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
