*शिल्पा शेट्टी एवं राज कुंद्रा की गुरुमां करिश्मा शेट्टी से भेंट एक दुर्लभ आध्यात्मिक संयोग*

मुंबई /04 अगस्त 2025 :: फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एवं उद्योगपति राज कुंद्रा ने हाल ही में एक विशेष और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव साझा किया।जब उनकी मुलाकात प्रसिद्ध मानसिक मार्गदर्शिका एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. करिश्मा शेट्टी से हुई।

डॉ. करिश्मा शेट्टी, जिन्हें श्रद्धालु “Joy Guruma” के नाम से जानते हैं, एक जन्मजात मानसिक (psychic) क्षमता रखने वाली आध्यात्मिक गुरुमां हैं। वह Psychic Temples की संस्थापक हैं तथा गूढ़ साधना एवं रहस्यात्मक विद्या (Nigoodh Vidya) की अनुभवी शिक्षिका भी हैं।

यह आध्यात्मिक मिलन तब घटित हुआ जब प्रसिद्ध पंजाबी गायिका सिमरन भारद्वाज, जो अब तक 35 से अधिक गीतों में अपनी आवाज़ दे चुकी हैं, गुरुमां के सान्निध्य में थीं। इस दौरान उन्होंने अपने वीरजी राज कुंद्रा को फ़ोन पर संपर्क किया और उन्हें गुरुमां से बात कराई।

बताया जा रहा है कि गुरुमां ने बिना किसी पूर्व जानकारी के मात्र “हैलो” सुनते ही राज कुंद्रा के जीवन से जुड़ी अत्यंत निजी एवं सटीक बातें बताईं, जिसे सुनकर वे चकित रह गए। इसके पश्चात उन्होंने फ़ोन अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को सौंपा। गुरुमां ने उनके विषय में भी बिना परिचय या नाम जाने, बेहद गहन और भावनात्मक रूप से जुड़ी सच्चाइयाँ प्रकट कीं।

इस अप्रत्याशित अनुभव से प्रभावित होकर शिल्पा एवं राज कुछ ही समय में Psychic Temples पहुँचे गुरुमां से व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शिल्पा शेट्टी ने उन्हें एक निजी उपहार भी भेंट किया और स्पष्ट रूप से कहा — मैं कभी भी बिना ऊर्जा-विनिमय के किसी का आशीर्वाद नहीं लेती।”

डॉ. करिश्मा शेट्टी की विशेषता यह है कि वह बिना नाम, जन्मतिथि या किसी भी व्यक्तिगत विवरण के, केवल व्यक्ति की ऊर्जा के माध्यम से उसके जीवन की गहराइयों को पहचान लेती हैं। उन्होंने अब तक असंख्य लोगों को मानसिक स्पष्टता, मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक शांति प्रदान की है।

यह मुलाकात किसी प्रचार या औपचारिकता का हिस्सा नहीं थी, बल्कि यह उन विरले पलों में से एक थी जहां आत्माएं बिना परिचय के एक-दूसरे को पहचान लेती हैं।
यह क्षण एक यादगार आध्यात्मिक समागम के रूप में स्मरणीय रहेगा।
#आध्यात्मिकगुरु #डॉकरिश्माशेट्टी #शिल्पाशेट्टी #राजकुंद्रा

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानNovember 2, 2026*पटना में कायस्थ महासभा के स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन: 100 से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ*
राजनीतीNovember 1, 2026*कायस्थ समाज की घटती राजनीतिक हिस्सेदारी पर चिंता: राजीव रंजन प्रसाद बोले— प्रभावी भागीदारी के लिए जीकेसी बनाएगा विशेष रोडमैप*
अध्यात्मOctober 30, 2026*धुबरी: मांगलिक ध्वनियों के बीच गड़ा लाई-खुंटा, चापर की दक्षिणेश्वरी काली पूजा की तैयारियां तेज*
राजनीतीOctober 29, 2026*बिहार की राजनीति गरमाई: एजाज अहमद बोले—वोट चोरी और संस्थाओं के दुरुपयोग के जरिए लोकतंत्र को कमजोर कर रही है बीजेपी*
