*स्व.सत्या शाही की प्रतिमा स्थापना को लेकर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन सवालों के घेरे में*

डेहरी ऑन सोन, रोहतास, 10 जनवरी 2026: डालमियानगर महिला कॉलेज, डेहरी ऑन सोन की फाउंडर एवं प्रथम प्रिंसिपल स्वर्गीय श्रीमती सत्या शाही की आम जनता द्वारा निर्मित प्रतिमा को कॉलेज परिसर में स्थापित करने की मांग तेज हो गई है।

मगधांचल समग्र विकास समिति के अध्यक्ष संजय रघुवर ने बताया कि राज्यपाल सचिवालय एवं बिहार उच्च शिक्षा विभाग के दर्जनों आदेशों के बावजूद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU) द्वारा कार्रवाई न होने से आक्रोश बढ़ा है।

आगामी 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जयंती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के समक्ष सुबह 11 बजे एकदिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा।
संजय रघुवर ने जानकारी दी कि वर्तमान प्रिंसिपल श्री अशोक कुमार से 6 जनवरी को वार्ता के बाद सामाजिक कार्यकर्ता श्री विकास कुमार सिन्हा की निजी गाड़ी से 8 जनवरी को VKSU पहुंचे। कुलसचिव को 2001 से 2025 तक के राज्यपाल सचिवालय एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों की प्रतियां तथा डेहरी के नागरिकों के संयुक्त ज्ञापन सौंपे गए।

उन्होंने कुलसचिव का ध्यान आकर्षित किया कि प्रतिमा स्थापना का मामला वर्षों से लटका है, RTI के जवाब नहीं दिए गए तथा कोर्ट में लंबित मामले पर भी एक वर्ष से उत्तर नहीं आया।
कुलसचिव ने आदेश जारी करने का आश्वासन दिया और 9 जनवरी तक ईमेल-व्हाट्सएप पर प्रति भेजने का वचन दिया, किंतु 10 जनवरी तक कोई निर्देश जारी नहीं हुआ।
धरना के दौरान प्रधानमंत्री एवं बिहार राज्यपाल के नाम ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी के माध्यम से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा कॉलेज प्रिंसिपल को सौंपा जाएगा।
रघुवर ने ठंड और कोहरे के बावजूद सहयोग पर विकास कुमार सिन्हा की सराहना की, जो अपनी दादी के श्राद्ध (12 जनवरी, नोएडा) के बावजूद धरने में शामिल होंगे।
इंजीनियर विनय चंचल एवं अरविंद कुमार सिन्हा (मुकुल) का भी स्व. सत्या शाही से कोई पारिवारिक संबंध न होने पर उनके समर्थन को हृदय से धन्यवाद दिया।
आगे संजय रघुवर ने कहा कि “आज के दौर में ऐसा निस्वार्थ सहयोग प्रेरणादायक है,”

यह आंदोलन कॉलेज की स्थापना में स्व. सत्या शाही के योगदान को सम्मान देने तथा सरकारी आदेशों के पालन की मांग पर केंद्रित है।
संजय रघुवर, अध्यक्ष, मगधांचल समग्र विकास समिति, औरंगाबाद ने नागरिकों ने एकजुट होकर लंबित मुद्दे का समाधान की अपील की है.
#SatyaShahiPratima #DalmianagarMahilaCollege #VKSU #DehriOnSone #KarpuriThakurDharna #SwamiVivekanandJayanti #BiharEducation #RohtasNews #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #biharnews18 @follower @nonfollower
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
मनोरंजनOctober 9, 2026*सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश: बेगूसराय में सजा GKC की महिला इकाई का डांडिया समारोह*
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
