*पटना में मेगावर्स मेंटर्स मीट में विकास वैभव ने बिहार को 15% से अधिक विकास दर के साथ समृद्ध बिहार बनाने किया का आह्वान*

पटना/ 19 नवंबर 2025 :: पटना के मौर्य होटल में आयोजित ‘मेगावर्स मेंटर्स मीट’ में मुख्य अतिथि व वक्ता आईपीएस विकास वैभव ने बिहार के विकास पर व्यापक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करते हुए, एक ऐसा विकसित बिहार बनाना होगा, जहां शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के लिए अन्यत्र न जाना पड़े। इसके लिए उद्यमिता की क्रांति आवश्यक है, जो आधारभूत शिक्षा में उद्यमिता की भावना और वैश्विक स्तर पर निरंतर उन्नयन के माध्यम से संभव होगी।
विकास वैभव ने प्रत्येक जिले में ‘सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बिहार आज आर्थिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ राज्य है, तथा इसे प्रति वर्ष 15% से अधिक की विकास दर से उन्नत करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बिहार की लगभग 14 करोड़ आबादी में से 9 करोड़ युवा हैं, जिन्हें रोजगार प्रदान करना सरकारी नौकरियों के जरिए संभव नहीं है।

इसलिए युवाओं को न केवल शिक्षित, बल्कि कौशल युक्त बनाना आवश्यक है ताकि वे जॉब-सीकर्स के बजाय जॉब-क्रिएटर्स बन सकें।इसके साथ ही, बिहार में स्टार्टअप्स के लिए उपयुक्त इकोसिस्टम का निर्माण करना होगा, जिससे युवा उद्यमिता को बढ़ावा मिले।

विकास वैभव ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेकर नव सृजन की परंपरा को शिक्षा के माध्यम से प्रोत्साहित करना सफलता की कुंजी होगी।मेगावर्स मेंटर्स मीट में वरिष्ठ शिक्षाविदों ने भी भाग लिया और बिहार के विकास के लिए शिक्षा एवं उद्यमिता के माध्यम से युवा सशक्तिकरण की आवश्यकता पर सहमति जताई।इस तरह बिहार का विकास एवं युवा सशक्तिकरण शिक्षा, कौशल और उद्यमिता को केंद्र में रखकर ही संभव हो सकेगा।
#पटना #मेगावर्स_मेंटर्स_मीट #विकास_वैभव #बिहार_विकास #उद्यमिता #शिक्षा #युवा_सशक्तिकरण #स्टार्टअप #सेंटर्स_ऑफ_एक्सीलेंस
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
समाचारSeptember 28, 2026*भारतीय संगीत की शाश्वत पहचान लता मंगेशकर: चार पीढ़ियों का सफर, 36 भाषाएं और सुरों की कालजयी विरासत*
राजनीतीSeptember 28, 2026*बिहार में कानून-व्यवस्था पर NDA में जुबानी जंग: चिराग पासवान के बयान पर JDU का पलटवार, कहा— ‘नीतीश मॉडल’ पर ही काम कर रही सरकार*
सम्मानSeptember 28, 2026*सर्जापुरा में लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन:लायन पूजा चंद्रा तीसरी बार चुनी गईं अध्यक्ष*
