*नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध: राजीव रंजन प्रसाद*

रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना/19 नवंबर 2025 :: एनडीए विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को फिर से नेता चुन लिया गया। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

मीडिया बयान में उन्होंने कहा कि यह निर्णय बिहार की स्थिरता, सुशासन और विकास के प्रति जनता के विश्वास को पुनः मजबूत करता है।राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार लगातार जनसेवा, प्रशासनिक दक्षता और राजनीति में नैतिकता के प्रतीक रहे हैं।

वहीं, वे रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, जो उनके नेतृत्व की मजबूती और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की यह एकजुटता बिहार की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अनूठी मिसाल है और सभी सहयोगी दल मिलकर राज्य के समग्र प्रगति के लिए काम करेंगे।
यह बयान बिहार में आगामी नई सरकार के गठन के संदर्भ में आने वाला महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश भी है, जो राज्य में विकास और सुशासन की नई दिशा निर्धारित करेगा।

#नीतीशकुमार #राजीवरंजनप्रसाद #एनडीए #बिहारविकास #सुशासन #बिहारराजनीति #जदयू #विधायकदलनेता #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
