*एफसीआई का विशेष मंडप: देश की सामूहिक प्रगति और खाद्य सुरक्षा के नए युग का परिचायक*

रविन्द्र कुमार, संपादक /नई दिल्ली/19 नवंबर 2025 :: भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के साथ मिलकर 14 से 27 नवंबर 2025 तक चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में हॉल नंबर 6, भारत मंडपम में देश की सामूहिक प्रगति को दर्शाता विशेष मंडप स्थापित किया है।

यह मंडप ‘किसानों का सम्मान, भारतीय खाद्य निगम का अभिमान’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की प्रेरणा से बना है।मंडप के माध्यम से भारत की खाद्यान्न यात्रा का समग्र प्रदर्शन किया गया है, जिसमें पारंपरिक भंडारण से लेकर वैज्ञानिक और तकनीकी उन्नत भंडारण समाधान जैसे साइलो शामिल हैं।

यह प्रदर्शनी एफसीआई के राष्ट्रीय खाद्यान्न की पर्याप्तता सुनिश्चित करने, गुणवत्ता-संचालित और समावेशी खाद्य प्रबंधन प्रणाली के विकास तथा 2047 तक विकसित भारत के दीर्घकालिक लक्ष्य को प्रतिबिंबित करती है।केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने मंडप का दौरा करते हुए एफसीआई की पारदर्शिता, कुशल खाद्य वितरण और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

उन्होंने खुदरा एवं थोक बाजार में एफसीआई की पहलें बढ़ावा देने की भी अनुशंसा की, जिससे वस्तुओं की बाजार उपलब्धता एवं कीमतों में स्थिरता बनी रहे।इससे पहले एफसीआई के अध्यक्ष आशुतोष अग्निहोत्री, सचिव खाद्य संजीव चोपड़ा, कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मंडप में मौजूद थे।

मंडप में सूचनात्मक डिस्प्ले, संवादात्मक पैनल और आकर्षक ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों के जरिए निगम की किसान-केंद्रित सहायता प्रणालियों, गोदाम आधुनिकीकरण, डिजिटल पहल और स्थिरता उपायों को प्रदर्शित किया गया है।

विशेष बात यह है कि मंडप में छह राज्यों के एफसीआई चावल की खुदरा बिक्री भी शुरू की गई है, जो उपभोक्ताओं के लिए गुणवत्ता व कीमत दोनों में लाभकारी है। इस पहल से अंतर-राज्यीय खाद्यान्न विविधता और एकता का संदेश भी जाता है। एफसीआई सभी वर्गों से इस मंडप का दौरा कर देश की खाद्यान्न प्रबंधन में हुए प्रगति को जानने का आग्रह करता है।

यह मंडप न केवल भारतीय खाद्य सुरक्षा की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि ‘मेड इन इंडिया’ की पहल और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र के तहत नवाचारों की प्रभावी प्रस्तुति भी है। एफसीआई ने इस मंडप के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है कि वह किसानों को सशक्त बनाते हुए हर घर तक गुणवत्तापूर्ण अनाज पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करेगा, जिससे एक विकसित, स्वावलंबी और समावेशी भारत की स्थापना संभव हो सके।
#भारतीयखाद्यनिगम #एफसीआई #आईआईटीएफ2025 #राष्ट्रीयखाद्यसुरक्षा #किसानोंकासम्मान #एकभारतश्रेष्ठभारत #खाद्यान्नभंडारण #सवावलंबीभारत
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मAugust 20, 2026*’वंदे मातरम’ के गायन पर गहराया राजनीतिक घमासान: विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कांग्रेस पर लगाया राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप*
राजनीतीAugust 18, 2026*बिहार में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में होगा समस्याओं का समाधान*
राजनीतीAugust 18, 2026*’विकसित बिहार’ के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम: MIT मुजफ्फरपुर के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोले JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीAugust 11, 2026*₹144 करोड़ से ₹2,844 करोड़ पहुंचा बिहार का कृषि निर्यात:जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया नीतीश कुमार के विजन का परिणाम*
