*नीतीश कुमार के नेतृत्व में 26 मंत्रियों के साथ नई एनडीए सरकार का ऐतिहासिक आगाज़*
रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना/20 नवंबर 2025 :: बिहार की राजनीति में आज ऐतिहासिक दिन दर्ज हुआ जब नीतीश कुमार ने जनता की आशाओं और विश्वास को सम्मान देते हुए 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में एनडीए के प्रचंड जनादेश के आधार पर बिहार की बागडोर एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में नए जोश और सेवा भाव के साथ सौंपी गई।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, एनडीए घटक दलों के प्रमुख, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

नीतीश कुमार के साथ-साथ कुल 26 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इनमें भाजपा से सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम), विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम), मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी शामिल हैं।

जदयू कोटे से मंत्री बने विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मोहम्मद जमा खान, मदन सहनी, डॉ. प्रमोद कुमार का नाम शामिल है।

इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी से संजय कुमार (पासवान), संजय सिंह तथा जीतन राम मांझी व उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियों से संतोष कुमार सुमन और दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 
शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार चुने गए कुछ विधायक भी मंत्री बने हैं, जिसमें एक मुस्लिम और तीन महिला मंत्री शामिल हैं।यह सरकार ‘डबल इंजन’ की ताकत के साथ विकास के पथ पर नए आयाम गढ़ने को कटिबद्ध है।
बिहार के इतिहास में नीतीश कुमार का दसवीं बार मुख्यमंत्री बनना उनके जनसेवा और सुशासन की कड़ी मिसाल है।

#नीतीशकुमार #बिहारशपथग्रहण #एनडीएसरकार #मुख्यमंत्री #बिहारविकास #पटनासमाचार #एनडीएमिनिस्टर #डबलइंजनसरकार #बिहारपोलिटिक #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह #जमाखान
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
