*बिहार विधानसभा चुनाव 2025 :: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में नीतीश कुमार की विशाल रैली—एनडीए प्रत्याशी सम्राट चौधरी को समर्थन, ‘विकसित बिहार’ का संकल्प*

**मुंगेर, 2 नवंबर 2025** :: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तैयारी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रविवार को तारापुर विधानसभा क्षेत्र के हवेली खड़गपुर मुख्यालय स्थित राजेंद्र श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय के मैदान में तारापुर से एनडीए के प्रत्याशी उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया.
हजारों की भीड़ जुटे एनडीए समर्थकों के बीच नीतीश ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी के पक्ष में जोरदार अपील की। उन्होंने कहा, “एनडीए की एकजुटता से बिहार को विकसित राज्य बनाना है। सम्राट चौधरी जैसे समर्पित नेता के साथ मिलकर हम सुशासन जारी रखेंगे।” सभा में ‘नीतीश जिंदाबाद’ और ‘एनडीए जिंदाबाद’ के नारे गूंजे।

नीतीश कुमार ने मंच से विपक्ष पर निशाना साधा। “महागठबंधन अस्थिरता और भ्रष्टाचार लाएगा, जबकि एनडीए ने बिहार को नई दिशा दी—सड़कें, बिजली, स्कूल, अस्पताल सब बने। तारापुर को और विकास मिलेगा, किसानों को MSP, युवाओं को नौकरियां।”

उन्होंने सम्राट चौधरी की प्रशंसा की, जो उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। चौधरी ने कहा, “मुंगेर का हर वोट एनडीए को जाएगा। हम जातिगत जनगणना और महिला आरक्षण को मजबूत करेंगे।” सभा में स्थानीय मुद्दे जैसे बाढ़ नियंत्रण और रोजगार पर फोकस रहा।

तारापुर सीट पर एनडीए का मुकाबला RJD से है, जहां OBC-EBC का वोट निर्णायक होंगे। नीतीश कुमार का यह दौरा NDA की रणनीति का हिस्सा है, जो बड़े नेताओं से वोट एकजुट कर रहा।

इसके साथ ही, नीतीश कुमार ने वहां के मतदाताओं से पूछा कि तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वोट देकर विधानसभा भेजेंगे। और मतदान मतदाताओं से जवाब मिला हां, तब मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी का जीत का माला भी पहनाया दिया.
#बिहार_चुनाव_2025 #नीतीश_कुमार #सम्राट_चौधरी #तारापुर_विधानसभा #मुंगेर_सभा #एनडीए_प्रचार #विकसित_बिहार #सुशासन_एनडीए #हवेली_खड़गपुर #चुनावी_अपील #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
शिक्षाJune 16, 2026*क्या ‘वर्क फ्रॉम होम’ बन रहा है मानसिक तनाव का कारण? शोध में सामने आई चिंताजनक तस्वीर*
राजनीतीJune 16, 2026*भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और सुरक्षा चुनौतियों पर जदयू नेता राजीव रंजन ने साझा की अपनी अहम राय*
राजनीतीJune 15, 2026*मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द होने से जुड़ी याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन बोले—”न्यायालय पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण”*
अध्यात्मJune 15, 2026*अपनी जड़ों से कट रहे हैं धरती आबा के वंशज? बिरसा मुंडा के गाँव में धर्मांतरण और जागरूकता की कमी पर अर्पणा बाला ने गहरी चिंता जाहिर की*
