April 18, 2026

*बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो—दिनकर गोलंबर से उद्योग भवन तक उमड़ी भीड़*

*पीएम मोदी का यह भव्य रोड शो बिहार मे एनडीए को मजबूती प्रदान करेगा*

 

**रविंद्र कुमार,संपादक/पटना, 02 नवंबर 2025** :: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम पटना में एक मेगा रोड शो किया, जो एनडीए के प्रचार अभियान को नई ऊर्जा दे गया। आरा और नवादा में जनसभाओं के बाद पीएम दिनकर गोलंबर पहुंचे, जहां राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उसके बाद 2.8 किमी लंबे रोड शो की शुरुआत हुई, जो ठाकुरबाड़ी रोड, बारी पथ, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन पर समाप्त हुआ। करीब 40 मिनट चले इस रोड शो में सड़कों के दोनों तरफ हजारों समर्थक उमड़ पड़े, ‘मोदी-मोदी’ और ‘एनडीए जिंदाबाद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। अद्भुत नजारा था वहीं कई महिलाओं द्वारा थाली में दीप जलाकर उनका आरती उतारा जा रहा था

पीएम मोदी भाजपा के प्रचार रथ पर सवार हुए, हाथ में कमल चुनाव चिन्ह थामे लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सांसद रविशंकर प्रसाद और पटना के एनडीए प्रत्याशी थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हालांकि रोड शो में नजर नहीं आए—विश्लेषकों के मुताबिक यह रणनीतिक कदम था, ताकि स्थानीय चेहरा मजबूत रहे। रोड शो के रास्ते पर रंग-बिरंगी लाइटिंग, फूलों की वर्षा और बैरिकेडिंग की गई। शाम 5:45 बजे शुरू हुआ शो 6:25 बजे खत्म हुआ। उसके बाद पीएम ने पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे.

See also  मिशन 2025 तेजस्वी संदेश रथ को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर पटना के हर गांव में प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया

इस दौरान 5000 जवान, ITBP की तैनाती, छतों पर सतर्कता, और आपातकालीन एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार थे।

रोड शो का फोकस पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों—खासकर बांकीपुर, कुम्हरार, दीघा, दानापुर —पर था, जहां एनडीए मजबूत पकड़ चाहता है।

सांसद रविशंकर प्रसाद ने इसे ‘अविश्वसनीय’ बताया, “पीएम का यह दौरा हमारे लिए भावुक क्षण है। जनता का जोश एनडीए की जीत का संकेत है।” विपक्षी महागठबंधन ने इसे ‘शो-बाजी’ कहा, लेकिन भीड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिखाई।

**पीएम मोदी का भव्य रोड शो का चुनाव पर प्रभाव**

पीएम मोदी का यह रोड शो बिहार चुनाव पर गहरा असर डाल सकता है। एनडीए के लिए यह मोरल बूस्टर है—मोदी की करिश्माई अपील से शहरी और OBC-EBC वोट एकजुट होंगे, खासकर पहले चरण (6 नवंबर) की 121 सीटों पर। पटना जैसे अर्बन एरिया में भाजपा-JDU का गठबंधन मजबूत होगा, विपक्ष के ‘जंगलराज’ नैरेटिव को कमजोर करेगा। विश्लेषकों का मानना है कि इससे एनडीए को 10-15 अतिरिक्त सीटें मिल सकती हैं, क्योंकि मोदी की छवि विकास और स्थिरता से जुड़ी है।

हालांकि, तेजस्वी यादव जैसे विपक्षी नेता युवा-मुस्लिम वोट पर फोकस रखकर चुनौती देंगे। कुल मिलाकर, पटना में पीएम मोदी का यह भव्य रोड शो NDA की रणनीति को गति देगा, 14 नवंबर को आनेवाले नतीजों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

#बिहार_चुनाव_2025 #पीएम_मोदी_रोड_शो #पटना_रोड_शो #एनडीए_प्रचार #मोदी_पटना #बिहार_विधानसभा #नीतीश_कुमार #रविशंकर_प्रसाद #चुनावी_भीड़ #मोदी_मैजिक #ललनसिंह #भाजपा #एनडीए #राजनाथसिंह #अमितशाह #विजयकुमारसिंहा #सम्राटचौधरी #ऋतुराजसिन्हा, #भीखूभाईदलसानिया, #अरुणसिन्हा, #डॉऱणवीरनंदन, #अभिषेककुमार, #अमृताभूषणराठौड़, #सीतासाहू

Author Profile

रविन्द्र कुमार
रविन्द्र कुमार
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
See also  *डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के मामले पर मुख्यमंत्री और भाजपा का शीर्षस्थ नेतृत्व चुप क्यों है: एजाज अहमद*
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *