*प्रशांत किशोर अपनी 90% आमदनी और संपत्ति जन सुराज अभियान को डोनेट करेंगे*

रविंद्र कुमार, संपादक/पटना/21 नवम्बर 2025 :: राजनीतिक रणनीतिकार से समाजसेवी बने प्रशांत किशोर ने कल गुरुवार को गांधी आश्रम में एक दिन के उपवास के बाद बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले पांच वर्षों के दौरान अपनी आमदनी का 90 प्रतिशत हिस्सा और अब तक अर्जित अधिकांश चल-अचल संपत्ति जन सुराज के “बिहार सुधार अभियान” को समर्पित करेंगे। 
चम्पारण के गांधी आश्रम में उपवास के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि केवल दिल्ली स्थित एक घर को उन्होंने निजी उपयोग के लिए रखा है, बाकी सभी संपत्ति वह जन सुराज अभियान में दान करेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को सही दिशा देने और राजनीति को जनहित की धारा में लाने के लिए व्यक्तिगत योगदान देना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि राज्य के विकास के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेदारी के तहत लिया गया है।

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि वे बिहार में सुधार और जन भागीदारी आधारित शासन चाहते हैं तो अपनी क्षमता के अनुसार या कम से कम एक हजार रुपये का सहयोग जन सुराज अभियान को दें।

प्रशांत किशोर ने कहा, “यदि हर नागरिक बिहार को बदलने की जिम्मेदारी साझा करे, तो यह राज्य फिर से देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है।”

जन सुराज अभियान बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्रशासनिक सुधार को लेकर लगातार जनसंवाद चला रहा है। प्रशांत किशोर के इस कदम को उनके समर्थकों और सामाजिक संगठनों ने त्याग और प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया है।

#PrashantKishor #JanSuraaj #BiharReform #PoliticalNews #SocialInitiative
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
