*मिस बिहार-2025 का ऑडिशन सम्पन्न,150 सुंदरियों ने बिखेरे अपने सौंदर्य के जलवे, 28 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले*

रविंद्र कुमार, संपादक/पटना/11 दिसंबर 2025 :: बिहार की राजधानी पटना शहर अब फैशन और ग्लैमर की नई पहचान बनता जा रहा है। बुधवार को मिस बिहार 2025 ऑडिशन का भव्य आयोजन किया गया, जिसे आइसब्रेकर ओशियन विजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया।
इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित हुआ, जिसमें पूरे बिहार से लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आरा, सिवान, भागलपुर, पटना सहित कई जिलों की प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह ऑडिशन केवल अविवाहित युवतियों के लिए था।
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों को कैटवॉक राउंड, एक्स फैक्टर राउंड, आईक्यू राउंड और इंट्रोडक्शन राउंड से गुजरना पड़ा। प्रत्येक राउंड में प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और कौशल से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। जजों ने भी प्रतिभागियों के उत्साह और उनकी तैयारी की सराहना की।

मिस बिहार 2025 का ग्रैंड फिनाले 28 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता की घोषणा एक भव्य कार्यक्रम के बीच की जाएगी। फाइनलिस्ट को मिसेज वर्ल्ड, मिस इंडिया, बॉलीवुड सेलेब्रिटी और हजारों दर्शकों के सामने रैंप वॉक का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें विशेष ग्रूमिंग सेशन में भी शामिल होने का मौका दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी पहचान बना सकें।

इस वर्ष का आयोजन महिला स्वच्छता जागरूकता थीम पर आधारित है। आइसब्रेकर ओशियन विजन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इस पेजेंट की विजेता को रूफ फाउंडेशन द्वारा *ब्रांड अम्बेसडर* बनाया जाएगा, जो बिहार के विभिन्न जिलों में महिलाओं के उत्थान, स्वच्छता जागरूकता, सैनिटरी पैड वितरण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों में सहभागिता करेगी। 
निर्णायक मंडल में मिस बिहार 2025 मनीष चंद्रेश, राजीव रॉय, आशीष अग्रवाल और अपूर्वा वर्मा शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन श्रुति शर्मा ने किया।
#मिस_बिहार2025 #BeautyPageant #PatnaFashion #महिला_सशक्तिकरण #स्वच्छता_जागरूकता #GrandFinale
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
