*कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया,पुनौरा धाम मंदिर विकास योजना का किया जिक्र*
रविन्द्र कुमार, संपादक /सीतामढ़ी, 11 दिसंबर 2025 :: सीतामढ़ी जिले ने 54 वें स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी से शुरू हुए भव्य समारोह का आयोजन धूमधाम से किया। 
प्रभात फेरी कमला बालिका उच्च विद्यालय से प्रारंभ होकर डुमरा हवाई अड्डा मैदान में समाप्त हुई, जिसे जिलाधिकारी रिची पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य समारोह में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।मंत्री ने मां जानकी की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी की गौरवशाली विरासत का उल्लेख करते हुए पुनौरा धाम मंदिर के 883 करोड़ की विकास योजना का जिक्र किया, जिसका 8 अगस्त को भूमिपूजन हुआ।

67 एकड़ में बनने वाले इस दिव्य पर्यटन स्थल से लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी तथा रोजगार सृजन होगा। उन्होंने जिले के अन्य मंदिरों के विकास, समावेशी योजनाओं से प्रगति तथा पारदर्शी प्रशासन पर बल दिया। विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, पंकज मिश्रा, रेखा कुमारी, गायत्री देवी, प्रो. नागेंद्र राउत, अमित कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दीं।
डुमरा हवाई अड्डा मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक प्रदर्शनी का मुआयना माननीय मंत्री,अन्य सभी जन प्रतिनिधिगण जिलाधिकारी एवं एसपी के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि ,आईसीडीएस, जीविका ,डीआरसीसी, ग्रामीण विकास, मद्ध निषेध, परिवहन , उद्योग विभाग सहित दर्जन से अधिक विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे। वहीं कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रीकरण मेला का भी आयोजन किया गया।
कृषि यंत्रीकरण मेला, कबड्डी-भारतोलन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। संध्या में स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे जिले में अमन चैन कायम रहे। सीतामढ़ी आपसी भाईचारा ,प्रेम एवं समाजिक सद्भाव के क्षेत्र में एक नजीर बने ऐसी हमारी कामना है।
#सीतामढ़ी_स्थापना_दिवस #पुनौरा_धाम #मां_जानकी #बिहार_पर्यटन #अरुण_शंकर_प्रसाद #ग्रामीण_विकास
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीAugust 11, 2026*₹144 करोड़ से ₹2,844 करोड़ पहुंचा बिहार का कृषि निर्यात:जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया नीतीश कुमार के विजन का परिणाम*
मनोरंजनAugust 11, 2026*पटना में रंगदर्शकों पर छाया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का जादू: हास्य और व्यंग्य के बीच ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा प्रस्तुत*
शिक्षाAugust 11, 2026*आईटीआई बिहियां, भोजपुर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ:मनोचिकित्सक डॉ. बिंदा सिंह ने दी करियर-स्ट्रेस से निपटने की सीख*
राजनीतीJuly 23, 2026*बांकीपुर उपचुनाव: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने की नीरज सिन्हा की उम्मीदवारी की जोरदार वकालत, 25 जुलाई को पटना पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष*
