*स्वरचित पुस्तकें—”सनातन संग भारत, सनातन संवाद” तथा “केदारनाथ की त्रासदी (त्रिनेत्र)”—की प्रतियां प्रधानमंत्री को सप्रेम भेंट की*

रविन्द्र कुमार, संपादक /नई दिल्ली, 11 दिसंबर 2025 :: नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। 
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद हुई इस आत्मीय मुलाकात में चौबे ने पीएम को पटना के गांधी मैदान में 6 जुलाई को आयोजित सनातन महाकुंभ के दौरान पूजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा ससम्मान समर्पित की।
इस अवसर पर अंग प्रदेश की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग, मिथिला की विख्यात मिथिला पेंटिंग तथा दोनों का मिश्रण वाली सुंदर अंगवस्त्र भी भेंट किए गए। चौबे ने अपनी रचित पुस्तकें—”सनातन संग भारत, सनातन संवाद” तथा “केदारनाथ की त्रासदी (त्रिनेत्र)”—की प्रतियां भी प्रधानमंत्री को प्रदान कीं।

मुलाकात में प्रधानमंत्री के स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन से चौबे को नई ऊर्जा प्राप्त हुई। यह भेंट सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सनातन परंपरा तथा राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।
#अश्विनी_चौबे #PM_मोदी #सनातन_महाकुंभ #मिथिला_पेंटिंग #मंजूषा_आर्ट #भाजपा #राजनाथसिंह #अमितशाह #रविशंकरप्रसाद #विजयकुमारसिंहा #सम्राटचौधरी #ऋतुराजसिन्हा, #भीखूभाईदलसानिया, #अरुणसिन्हा, #डॉऱणवीरनंदन, #अभिषेककुमार, #अमृताभूषणराठौड़, #महापौर #सीतासाहू #रेशमीचन्द्रवं
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
