*दुबराजपुर(पश्चिम बंगाल) के समाजसेवी भावरलाल सेठिया का आकस्मिक निधन, दुबराजपुर में शोक की लहर*
दुबराजपुर(पश्चिम बंगाल) / 12 दिसंबर 2025 :: दुबराजपुर के समाजसेवी श्री भावरलाल सेठिया (सुपुत्र स्व. श्री जतनमल सेठिया) का गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को प्रातः 7:25 बजे आकस्मिक निधन हो गया। गुरुवार की सांध्य उनका दाह संस्कार का कार्यक्रम किया गया जिसमें दुबराजपुर समाज के सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे हुये थे.

दुबराजपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 के निवासी श्री भावरलाल सेठिया का निधन सुबह लगभग 7:30 बजे उनके निवास स्थल पर हुआ। इस घटना ने पूरे दुबराजपुर शहर में शोक की लहर पैदा कर दी है।
भावरलाल सेठिया जी लंबे समय से दुबराजपुर में सक्रिय समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे। वे गरीबों की सहायता, सामुदायिक विकास कार्यों और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। 
बीकानेर से दुबराजपुर आकर उन्होंने स्थानीय सेठिया समुदाय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्रवासियों ने शोक की लहर फैल गई और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

निधन की सूचना मिलते ही दुबराजपुर नगरपालिका के मेयर पीयूष पांडे उनके निवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की। इस अवसर पर दुबराजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक नरेश चंद्र बाउरी, स्थानीय पार्षदगण, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मेयर पांडे ने कहा, “सेठिया जी एक सच्चे समाजसेवी थे, जिनकी कमी समाज को हमेशा खलेगी। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं।”

उनकी आत्मा की शांति हेतु उठावनी आज, 12 दिसंबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे उनके निवास पर आयोजित की जाएगी। शोक संतप्त परिवार में बड़े पुत्र रमेश कुमार सेठिया, छोटे पुत्र रोहित सेठिया, सुपुत्री पुष्पा बोथरा, रविंद्र बोथरा, सिमरन बोथरा, नमन बोथरा, यश जी एवं अन्य भाइयों-बहनों सहित समस्त सेठिया परिवार शामिल है। परिवार ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
#भावरलालसेठिया #दुबराजपुर #निधन #समाजसेवी #शोकसंदेश #पश्चिमबंगाल #दुबराजपुरन्यूज #सेठियापरिवार #पुष्पाबोथरा #रविंद्रबोथरा #सिमरनबोथरा
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
