April 18, 2026

*आज जनता की पहली पसंद भी नीतीश कुमार का नेतृत्व और एनडीए का सुशासन ही है*

रविंद्र कुमार,संपादक/पटना /26 अक्टूबर 2025 :: पिछले 20 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में राज्य ने जिस तेज़ी से विकास और सुशासन की दिशा में कदम बढाए हैं , वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन का लोहा आज पूरा देश मानता है. बिहार में विधानसभा चुनाव में महज कुछ दिनों का समय रह गया है और पूरे बिहार में नीतीश कुमार और एनडीए की लहर है.

जद (यू) राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अपने वक्तव्य में कहा है कि बिहार की जनता ने यह निश्चय कर लिया है कि अब वह भ्रष्टाचार , परिवारवाद और अवसरवाद की राजनीति को सिरे से नकारेगी और एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार बनाएगी । आज बिहार का हर नागरिक महसूस कर रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने केवल वादे ही नहीं किए , बल्कि धरातल पर विकास की एक नई कहानी भी लिखी है ।

 

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनेक ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं , जो यह दर्शाती हैं कि बिहार की एनडीए सरकार विकास को लेकर कितनी गंभीर और प्रतिबद्ध है । आने वाले पांच वर्षों में राज्य के एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी या रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे । यह संकल्प न केवल बिहार के युवाओं के भविष्य को दिशा देगा , बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगा ।

See also  *सीटों के बंटवारे में नीतीश कुमार ने अपनी सोशल इंजीनियरिंग का कमाल दिखाकर समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश की*

श्री प्रसाद ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने एक बार फिर इतिहास रचा है । सभी सरकारी नौकरियों में बिहार की स्थायी महिला अभ्यर्थियों के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया है । यह पहल बिहार को महिला सशक्तिकरण का आदर्श राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है ।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उद्योग और निवेश के क्षेत्र में भी सरकार ने एक दूरदर्शी नीति लागू की है । बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज 2025 के तहत योग्य निवेशकों को मुफ्त भूमि , ईपीएफ , ईएसआई और जीएसटी में छूट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं । इस नीति से बिहार में निवेश का माहौल और बेहतर होगा तथा स्थानीय स्तर पर लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे । उन्होंने कहा है कि बिहार में विकास की यह यात्रा एनडीए और डबल इंजन की सरकार के संयुक्त प्रयास से ही निरंतर आगे बढ़ेगी ।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को ठुकराकर , विकास और सुशासन के प्रतीक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को भारी बहुमत से पुनः सत्ता में लाएगी । बिहार का कायाकल्प जिस तेज़ी से हुआ है , उसने हर क्षेत्र में नई उम्मीदें जगाई हैं. आज जनता की पहली पसंद भी नीतीश कुमार का नेतृत्व और एनडीए का सुशासन ही है.

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि डबल इंजन सरकार से बिहार का कायाकल्प हुआ। शिक्षा, उद्योग, महिलाएं-युवा सब लोग लाभान्वित हुए। आने वाले चुनाव में जनता का समर्थन एक बार फिर विकास की राजनीति को मजबूती देगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी , जो वास्तव में बिहार के भविष्य की गारंटी है . चुनाव में एनडीए भारी बहुमत से जीतेगी, इसमें संशय की कोई गुंजाइश नहीं है।

See also  *नीतीश कुमार ने 11,921 करोड़ रुपये की राशि की 20,658 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया*

#नीतीश_विकास_गारंटी #बिहार_चुनाव_2025 #एनडीए_सुशासन #भ्रष्टाचार_खारिज #परिवारवाद_विरोध #जदयू_प्रसाद #युवा_नौकरी #महिला_सशक्तिकरण #इंडस्ट्रियल_पैकेज #डबल_इंजन_सरकार

Author Profile

रविन्द्र कुमार
रविन्द्र कुमार
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *