*जदयू ने अपनी दूसरी सूची में 44 उम्मीदवारों की घोषणा की, इस सूची में चार मुस्लिम नेताओं को भी स्थान मिला*
*पिछड़ी जातियों को सर्वाधिक 37 टिकट, अतिपिछड़ा को 22, सवर्णों को 22, अनुसूचित जाति को 15 और महिलाएं को 13 सीटे दी गई हैं*

रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना/17 अक्टूबर 2025 :: हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोशल इंजीनियरिंग के माहिर खिलाड़ी हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में अपने 101 उम्मीदवारों की जारी सूची में सभी वर्गों एवं समाज के लोगो सुव्यवस्थित ढंग से स्थान देकर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है .

पहली सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी और कल गुरुवार को 44 44 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई.
इस तरह उन्होंने अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। पार्टी ने टिकट वितरण में विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है। पिछड़ा समाज को सर्वाधिक 37, अतिपिछड़ा को 22, सवर्णों को 22, अनुसूचित जाति को 15 और अनुसूचित जनजाति से एक को टिकट मिला है।
इसके अतिरिक्त, अल्पसंख्यक समुदाय को साधते हुए चार मुस्लिम उम्मीदवारों को और कुल 13 महिलाओं को जगह दी गई है, जो पार्टी के हासामाजिक न्यायह्न पायह्न के एजेंडे को दशार्ता है। इस तरह पार्टी ने पिछड़ों, दलितों के बीच अपना आधार मजबूत करने के लिए इस सूची में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। ऐसे में जदयू की सूची ने एक बार फिर साबित किया है कि नीतीश कुमार सोशल इंजीनियरिंग के माहिर खिलाड़ी हैं।

जदयू की सूची में आठ यादवों का नाम भी शामिल है। नीतीश कुमार ने 15 प्रतिशत सीट दलितों को दिया है, जबकि 13 प्रतिशत सीटें नीतीश कुमार ने अपने सबसे मजबूत वोट बैंक महिलाओं के खाते में डाला है। अनुसूचित जनजाति की प्रतिनिधित्व एक प्रतिशत रही है। अति पिछड़े वर्ग में मल्लाह, तेली, कहार, पासवान, चंद्रवंशी, सोनार, नाई, लोहार, रजक, बढ़ई जैसी जातियों से कुल 37 उम्मीदवार शामिल हैं। सबसे अधिक उम्मीदवार कुशवाहा समुदाय से हैं जिनकी संख्या 13 है। वहीं, कुर्मी जाति से 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। यादव और धानुक समुदाय से से 8-8 प्रत्याशी बनाए गए हैं। वहीं 5 मांझी (मुसहर) और 5 रविदास को जबकि 2 पासी और पासवान-धोबी से 1-1 उम्मीदवार बनाया गया है। इस बार मुस्लिम, यादव, भूमिहार प्रत्याशी की संख्या कम हुई है। वहीं, भाजपा की तरह जदयू में भी सवर्ण जातियों में राजपूतों का दबदबा दिख रहा है। जदयू ने सबसे अधिक 10 राजपूतों को उम्मीदवार बनाया है।

जदयू की सूची में दूसरे नंबर पर भूमिहार जाति के नेता है, जिन्हें उम्मीदवारों की सूची में 9 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली है। जदयू ने ब्राह्मणों को 2 प्रतिशत जबकि कायस्थों को महज 1 प्रतिशत हिस्सेदारी दी है। भाजपा के मुकाबले जदयू की सूची अपेक्षाकृत मिश्रित है, परंतु दोनों दलों ने यादव उम्मीदवारों को सीमित अवसर दिए हैं। यहां तक कि मंडल आयोग के जनक बीपी मंडल के पौत्र का भी टिकट काट दिया गया है। पहली सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार न होने के बाद दूसरी सूची में 4 मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर पार्टी ने समावेशी राजनीति का संदेश देने की कोशिश की है। शगुफ्ता अजीम को अररिया विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं, मंजर आलम को जोकीहाट से टिकट दिया है। सबा जफर को अमौर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि, जमा खान को चैनपुर से उम्मीदवार के तौर पर मुहर लगाया है।

जदयू की सूची में वाल्मीकि नगर से रिंकु सिंह, सिकटा से समृद्ध वर्मा, नरकटिया से विशाल साह, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता, सुरसंड से नगेन्द्र राउत, रुन्नीसैदपुर से पंकज मिश्रा, हरलाखी से सुधांशु शेखर, बाबूबरही से मीणा कामत, फुलपरास से शीला मंडल, लौकहा से सतीश साह, ह. निर्मली से अनिरुद्ध प्रसाद, पिपरा से रामविलास कामत, सुपौल से विजेंद्र यादव, त्रिवेणीगंज से सोनम रानी, रानीगंज से अचिमित ऋषिदेव, अररिया से सगुप्ता अजिम, जोकीहाट से मंजर आलम, ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल, अमौर से सवा जफर, सुपौल से कलाधर मंडल, धमदाहा से लेसी सिंह, कदमा से दुलामचंद्र गोस्वामी, मनिहारी से शंभु सुमन, बरारी से विजय निषाद, गोपालपुर से बुलो मंडल, सुल्तानगंज से ललित नारायण, कहलगाँव से शुभानंद, अमरपुर से जयंत राज, धौरेया से मनीष कुमार, बेलहर से मनोज यादव, चैनपुर से जमा खान, करगहर से वशिष्ठ सिंह, काराकाट से महाबली सिंह, नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी, कुर्था से पप्पु कुमार वर्मा, जहानाबाद से चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, घोसी से ऋतुराज, नबीनगर से चेतन आनंद, रफीगंज से प्रमोद कुमार, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी, झाझा से दामोदर रावत और चकाई से सुमित कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
#बिहारविधानसभाचुनाव2025 #जदयू #नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह #जमाखान #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
शिक्षाJune 16, 2026*क्या ‘वर्क फ्रॉम होम’ बन रहा है मानसिक तनाव का कारण? शोध में सामने आई चिंताजनक तस्वीर*
राजनीतीJune 16, 2026*भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और सुरक्षा चुनौतियों पर जदयू नेता राजीव रंजन ने साझा की अपनी अहम राय*
राजनीतीJune 15, 2026*मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द होने से जुड़ी याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन बोले—”न्यायालय पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण”*
अध्यात्मJune 15, 2026*अपनी जड़ों से कट रहे हैं धरती आबा के वंशज? बिरसा मुंडा के गाँव में धर्मांतरण और जागरूकता की कमी पर अर्पणा बाला ने गहरी चिंता जाहिर की*
