*महागठबंधन देख रहा है मुंगेरीलाल का सपना —अश्विनी चौबे*

भागलपुर, दिनांक 25 अक्टूबर 2025 :: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अश्विनी कुमार चौबे ने महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश साहनी को उपमुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “महागठबंधन के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। बिहार में कोई भी भ्रष्टाचारी, दुराचारी और अपराध से जुड़ा व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। हां, इतना जरूर कहा जा सकता है कि तेजस्वी यादव चुनाव के बाद काल कोठरी के मुख्य कैदी जरूर बनेंगे, क्योंकि उनका असली ठिकाना वहीं है।”

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पहले जनता को नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले का जवाब दें और जिन गरीबों की जमीन ली गई, उसे वापस करें, उसके बाद ही राजनीति की बात करें।

श्री चौबे ने आगे कहा कि बिहार की जनता 2005 में ही जाग चुकी है, अब वह दोबारा जंगलराज और डरावने खौफ के मंजर में लौटना नहीं चाहती।

पिछले 20 वर्षों से एनडीए की सरकार ने बिहार को नई दिशा दी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विकास की राह पर अग्रसर है। *2025 के चुनाव में भी एनडीए के जीतने के बाद एनडीए के मुखिया श्री नीतीश कुमार ही होंगे*

उन्होंने कहा “बिहार में नीतीश कुमार और देश में नरेंद्र मोदी जी की जोड़ी विकास की गंगा बहा रही है। दोनों के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।”

#अश्विनी_चौबे #महागठबंधन_सपना #तेजस्वी_यादव #एनडीए_बिहार #नीतीश_कुमार #चुनाव_2025 #जंगलराज_विरोध #भाजपा_तंज #बिहार_विकास #कालकोठरी_चेतावनी #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
