*बिहार विधानसभा चुनाव-2025 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने द्वितीय चरण की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की*

विजय सिंह /पटना/26 अक्टूबर 2025**:: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार ने आज द्वितीय चरण के निर्वाचन तैयारियों की प्रगति की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की। इसमें सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
बैठक में निर्वाचन व्यय निगरानी, मीडिया मॉनिटरिंग, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, संचार-परिवहन योजना, बल तैनाती, प्रशिक्षण, शिकायत निवारण, ईवीएम वज्रगृह, वेबकास्टिंग और आदर्श आचार संहिता अनुपालन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

अभ्यर्थियों को व्यय प्रावधानों से अवगत कराने और रजिस्टर जांच के निर्देश दिए गए। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर AI दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

डीएम-एसपी को संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण और अवैध शराब रोकने के आदेश जारी हुए। संचार शैडो एरिया में विशेष व्यवस्था, केंद्रीय बल तैनाती, रूट मार्च और मतदान केंद्र सुरक्षा पर चर्चा हुई। मतदान समय परिवर्तन वाले केंद्रों की सूचना मतदाताओं तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

छठ महापर्व पर स्वीप गतिविधियों से मतदाता जागरूकता बढ़ाने, मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण, 1950 हेल्पलाइन प्रचार, C-VIGIL, SUVIDHA, Saksham App, Pro App जैसे आईटी टूल्स के उपयोग, वेबकास्टिंग, अभ्यर्थी आपराधिक पृष्ठभूमि प्रकाशन, मतदाता सूची, पोस्टल बैलेट, ETPBS व रैंडमाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को आयोग दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कर स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए।

#बिहार_चुनाव_2025 #द्वितीय_चरण_निर्वाचन #मुख्य_निर्वाचन_पदाधिकारी #ईवीएम_तैयारी #मीडिया_मॉनिटरिंग #स्वीप_गतिविधि #आदर्श_आचार_संहिता #मतदाता_जागरूकता #वीडियो_कॉन्फ्रेंसिंग #शांतिपूर्ण_चुनाव #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
