*नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने अपने बीमारू राज्य के कलंक को मिटाकर पर्यटन , रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है-राजीव रंजन प्रसाद*

रविंद्र कुमार, संपादक/पटना /23 सितंबर 2025 :: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार में जितने अधिक ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक व समृद्ध पर्यटन स्थल हैं, उतने किसी अन्य राज्य में नहीं हैं। लेकिन सरकार की ओर से समुचित ध्यान नहीं देने के कारण इन स्थलों की ब्रांडिंग नहीं हो सकी.
जद (यू) राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा बिहार सरकार और पर्यटन विकास को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह असत्य और तथ्यहीन हैं । पिछले 17 महीनों तक पर्यटन मंत्रालय संभालने वाले तेजस्वी यादव स्वयं अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को अद्भुत बताकर विरोधाभास पैदा कर रहे हैं , जबकि वास्तविकता यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशन और सुशासन के प्रयासों के कारण ही बिहार का पर्यटन और आर्थिक परिदृश्य बदल पाया है ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धार्मिक , ऐतिहासिक , सांस्कृतिक पर्यटन और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाएं धरातल पर उतारी हैं । बुद्धिस्ट सर्किट के तहत बोधगया को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट , फाइव स्टार होटल और बेहतर रोड कनेक्टिविटी में निवेश किया गया है ।

नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्निर्माण किया गया है और यह अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है । राजगीर , गया और वैशाली को भी बौद्ध सर्किट से जोड़ा गया है । पटना में गंगा पथ और मरीन ड्राइव जैसी आधुनिक संरचनाओं के निर्माण से राजधानी की नई पहचान बनी है ।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में भी बिहार ने अभूतपूर्व प्रगति की है । 2005 से 2015 के बीच लगभग 8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई । सात निश्चय और सात निश्चय-2 कार्यक्रमों के तहत 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 39 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य पूरा हुआ । कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है । मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य निरंतर जारी है ।

श्री प्रसाद ने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना , निश्चय स्वयं सहायता भत्ता , तकनीकी प्रशिक्षण और राज्य के सभी 38 जिलों में इंजीनियरिंग एवं पाॅलीटेक्निक काॅलेजों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए गए हैं । औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज और स्वरोजगार योजनाओं के तहत राज्य में रोजगार और उद्योग दोनों में वृद्धि हुई है ।

तेजस्वी यादव और उनके समर्थकों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और आरोप बिहार की जनता को गुमराह नहीं कर सकते । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने अपने बीमारू राज्य के कलंक को मिटाकर पर्यटन , रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है ।
#नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह #तेजस्वीयादव
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 13, 2026*वैश्विक संकट पर जेडीयू की पैनी नज़र: अमेरिका-ईरान तनाव और टीएमसी के भविष्य पर राजीव रंजन प्रसाद ने दिया बड़ा बयान*
मनोरंजनJune 12, 2026*स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद के जीवन पर है आधारित आध्यात्मिक वेब सीरीज ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ में नजर आएंगे राकेश बेदी*
शिक्षाJune 12, 2026*संपादकीय: शिक्षा की राजधानी पटना में ‘बंदूक’ और ‘बही-खाता’—कहीं दिशा तो नहीं भटक रहे हमारे कोचिंग संस्थान?
राजनीतीJune 11, 2026*बंगाल में TMC का किला ढह रहा: जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा दावा, विधायकों ने ममता से तोड़ा नाता*
