*पूरे प्रदेश में एनडीए की प्रचंड लहर है,श्री नीतीश कुमार ने बीस वर्षों के कार्यकाल में सबसे तेज गति से बिहार का विकास किया है-राजीव रंजन प्रसाद*
रविंद्र कुमार, संपादक/सोनपुर /पटना 21 सितंबर 2025 :: सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आज रविवार को गंगाजल हाई स्कूल प्रांगण में किया गया.

सोनपुर में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई, साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव में 225 सीट प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया और इस बार…..फिर से नीतीश कुमार को सीएम बनाने का संकल्प लिया गया।
सोनपुर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पूरे प्रदेश में एनडीए की प्रचंड लहर है ।मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बीस वर्षों के कार्यकाल में राज्य को सबसे तेज रफ़्तार से विकास की ओर बढ़ाया है ।

बिहार पुराने दौर में नहीं लौटे,इसे कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करना होगा ।विकास विरोधी महागठबंधन को जनता ने करारी शिकस्त देने का मन बना लिया है ।

बिहार की विकास यात्रा की निरंतरता जारी रखने के लिए दो सौ पच्चीस सीटें जितने का लक्ष्य एनडीए ने रखा है ।पूरे बिहार में श्री नीतीश कुमार एवं पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में योजनाओं की भरमार है ।इक्यावन लाख नौकरी एवं रोज़गार देने के वादे को पूरा करने के बाद श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक करोड़ रोजगार देने के फैसले को कैबिनेट की मंज़ूरी मिल गई है ।वहीं दूसरी ओर पचहत्तर लाख महिलाओं के अकाउंट में दस हज़ार रुपये इसी महीने में ट्रांसफर हो जाएँगे ।

#जदयू #नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
