*मुरली लालवानी द्वारा निर्देशित और डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा एवं अविनाश शाही द्वारा अभिनीत भोजपुरी फिल्म “पुलिस वाली बहू” की शूटिंग बीरपुर, सुपौल में आरंभ*

रविंद्र कुमार,संपादक/सुपौल 20 सितंबर 2025 :: बिहार के बीरपुर,सुपौल में एक साथ दो भोजपुरी फिल्मों – “पुलिस वाली बहू” और “सन्नाटा” – का भव्य मुहूर्त संपन्न हुआ. मुहूर्त के साथ ही *मुरली लालवानी* द्वारा निर्देशित और डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा एवं अविनाश शाही द्वारा अभिनीत भोजपुरी फिल्म “पुलिस वाली बहू” की शूटिंग आरंभ कर दिया गया हैं.

इस फिल्म के लेखक/निर्देशक *मुरली लालवानी* हैं… जो भोजपुरी और मराठी फिल्मों के सफल निर्देशक माने जाते हैं… इनके बारे में ऐसा कहा जाता है ये जिस फिल्म को हाथ लगाते हैं वह फिल्म थिएटर तक जरूर पहुंचती है.

इस फिल्म की निर्मात्री हैं *प्रीति शर्मा* , फिल्म में संगीत दिया है *ओम झा* ने,जो आज भोजपुरी सिनेमा के जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर हैं.और छायांकन का कार्य संभाला है *राजन आर्या* ने जो अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में अपने छायांकन का लोहा मनवा चुके हैं.

इस फिल्म में प्रकाश व्यवस्था *सुनीता एंटरटेनमेंट,पटना* के द्वारा किया जा रहा है, जो पिछले 20 वर्षो से बिहार, झारखंड और यूपी में सिनेमा लाइटिंग की समुचित व्यवस्था करते आ रहे है.

अभिनेता कुणाल सिंह ने कहा कि “पुलिस वाली बहू” फिल्म भोजपुरी की दूसरी फिल्मों से अलग होंगी। डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा के साथ मेरी दूसरी फिल्म है। अब वक्त आ गया है कि बिहार में भी फिल्म सिटी बने ताकि कलाकारों को बाहर न जाना पड़े।”

लेखक/निर्देशक मुरली लालवानी ने कहा कि हमने सुपौल की धरती पर हमारी पहली फिल्म ‘ये हैं स्वर्ग हमारा’ का निर्माण किया था, जो सफल रही. यह फिल्म बिहार और झारखंड के कई बड़े-बड़े शहरों के सिनेमाघर में लगाई गई थी.

इस फिल्म की सफलता से उत्साहित होकर निर्मात्री प्रीति शर्मा के साथ सुपौल की धरती पर दूसरी फिल्म ‘पुलिस वाली बहू’ का निर्माण कर रहा हूं . और मुझे विश्वास है कि पुलिस वाली बहू पहली फिल्म से भी बड़ी सफलता हासिल करेंगी। “पुलिस बली बहु” तीन-चार महीने में दर्शकों को सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगी।”

इस फिल्म में भोजपुरी जगत के पितामह कहे जाने वाले महानायक कुणाल सिंह पिता की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इनके साथ ही अविनाश शाही, डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, प्रियांशु सिंह, माही खान, दुर्बा कोइराला, राजकपूर शाही, सीपी भट्ट, कुमारी सीमा, इंद्रसेन, अंकिता मिश्रा, लाल धारी, सरस्वती, संजय मांझी, अमित समेत कई नामचीन चेहरे इस फिल्म में अभिनय कर रहे हैं ।

सुपौल के बीरपुर की गलियों में फिल्मी रोशनी और सितारों सितारों के चमक धमक और LIGHT…. CAMERA…. ACTION…की गूंज ने पूरे इलाके में त्योहार जैसा माहौल बना दिया हैं.

#भोजपुरीफ़िल्म #PoliceWaliBahu #Sannata #KunalSingh #MurliLalwani #SaurabhSharma #Avinashshahi #BhojpuriCinema #प्रियांशुसिंह, #माहीखान, #दुर्बा #कोइराला, #राजकपूरशाही, #सीपीभट्ट
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीApril 17, 2026*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके नेतृत्व में बिहार के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की*
राजनीतीApril 16, 2026*सत्ता का फूलों का सेज या कांटों भरा ताज : सम्राट की असली अग्निपरीक्षा*
मनोरंजनApril 15, 2026*एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्किल गैप भरने के लिए सोनू त्यागी ने लॉन्च की ‘एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी’; युवाओं को मिलेगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग*
राजनीतीApril 15, 2026*”नीतीश जी से सीखी सुशासन की कला” – मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही एक्शन मोड में सम्राट चौधरी*
