*बिहटा जाम की समस्या का शीघ्र होगा समाधान,कन्हौली चौक से कोईलवर 4-लेन तक सड़क का चौड़ीकरण होगा: विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम बिहार*

विजय सिंह /23 जनवरी 2025 :: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में आज बिहटा जाम की समस्या के समाधान हेतु विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय बैठक आहूत की गई। बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। पटना, भोजपुर एवं सारण के जिला पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक भी उपस्थित रहे। बैठक में अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग द्वारा बिन्दुवार तथ्य प्रस्तुत किये गये। बैठक में अपर आरक्षी महानिदेशक (यातायात) द्वारा एक प्रस्तुतीकरण भी प्रस्तुत किया गया। 
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि बिहटा जाम की समस्या का निराकरण बहुत आवश्यक है। मुख्य सचिव, बिहार द्वारा भी इस विषय पर दिनांक 06.01.2025 को एक बैठक की गई थी। बैठक में कई ऐसे विषय आये थे जिनका संबंध विभिन्न विभागों और जिलों से था। इसे देखते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक हमने आयोजित की थी, ताकि समस्या का यथाशीघ्र निराकरण किया जा सके। 
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि समीक्षा में एक विषय आया कि नगहर (एन0एच0-139) से परेब (बिहटा) के पास एक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किये जाने से जाम की समस्या पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। यह सड़क लगभग 23 कि0मी0 लम्बी होगी, जिससे कनपा-बिक्रम से आने वाले वाहन बिना बिहटा चौक आये हुए भोजपुर की ओर जा सकेंगे। 
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि समीक्षा में कन्हौली चौक से कोईलवर 4-लेन तक सड़क के चौड़ीकरण से जाम की समस्या बहुत हद तक दूर हो सकेगी। यह पथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन है। समीक्षा बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। उन्हें इस मार्ग के शीघ्र चौड़ीकरण का निदेश दिया गया है। 
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि मनभावन चौक (भोजपुर) से झंगा चौक (सारण) को जाने वाली 5 कि0मी0 सड़क के फ्लैंक की अविलंब मरम्मति का निदेश विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया है। इसकी मरम्मति से जाम की समस्या पर बहुत हद तक नियंत्रण किया जा सकेगा। 
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि जाम से प्रभावित प्रमुख स्थलों पर 24ग7 पुलिस की तैनाती की जा रही है और छोटे वाहनों को समस्या नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारियों को समेकित प्रयास कर, सभी आवश्यक निर्माण/सुधार कार्य करने का निदेश दिया गया है ताकि इस समस्या का यथाशीघ्र निदान हो सके।

#भाजपा #एनडीए #नरेंद्रमोदी #राजनाथसिंह #अमितशाह
#रविशंकरप्रसाद #विजयकुमारसिंहा #सम्राटचौधरी #ऋतुराजसिन्हा, #भीखूभाईदलसानिया, #अरुणसिन्हा, #डॉऱणवीरनंदन, #अभिषेककुमार, #अमृताभूषणराठौड़, #महापौर #सीतासाहू #रेशमीचन्द्रवंशी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
